रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी ने मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को पत्र लिखा है। इसमें उनसे कहा है कि पूर्व में राज्य सरकार के स्तर से उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाया जा चुका है। इसके बाद अब वे सरकार संरक्षित अपराधियों के निशाने पर हैं।
पत्र में आगे लिखा कि सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार में लिप्त लॉबी उनकी जान के पीछे पड़ी है। षडयंत्रकारी, आपराधिक गिरोहों के द्वारा न सिर्फ उन पर नये सिरे से फर्जी केस करवाया जा सकता है। बल्कि उनके हत्या तक की साजिश की जा सकती है। इस स्थिति को देखते षडयंत्रकारियों से उन्हें और उनके परिवार को किसी तरह के नुकसान से बचाने को सुरक्षा दी जाए। सुनील तिवारी ने इस पत्र की प्रति प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी, रांची को भी भेजी है।