-केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर किया कटाक्ष, कहा, मानसरोवर यात्रा पर नॉनवेज खाकर गये
आजाद सिपाही संवाददाता
दौसा। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह कहा कि इंतजार करें, पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) भारत में आयेगा। जनरल वीके सिंह से पीओके के शिया मुस्लिमों की ओर से भारत का रास्ता खोलने की मांग को लेकर सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि पीओके अपने आप भारत के अंदर आयेगा, थोड़ा इंतजार कीजिए। केंद्रीय मंत्री सोमवार को भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को दौसा जिला मुख्यालय से रवाना करने से पहले मीडिया से बात कर रहे थे। इस मौके पर जनरल वीके सिंह ने हिंदुत्व के मुद्दे पर राहुल गांधी की ओर से हाल में दिये गये बयानों को लेकर कहा कि जो व्यक्ति भारत में पैंट-टीशर्ट और विदेश में जाकर कुर्ता-पायजामा पहने, उसके लिए क्या कहा जा सकता है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने जनेऊ पहनी, मंदिर जाकर घंटी बजायी और कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने से पहले नॉनवेज खाया। ऐसे में जिन्हें पता ही नहीं है कि धर्म क्या होता है, उनके लिए कुछ नहीं बोला जा सकता। उन्होंने कहा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का बयान पढ़कर मुझे लगा कि वे अभी बचकाना ज्यादा हैं। कोई भी व्यक्ति अपने देश के लिए अच्छा भाव मन में नहीं रखता है, तो फिर उसके लिए कुछ नहीं कहा जा सकता।
प्रदेश में मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा जहां भी चुनाव होते हैं, वहां भाजपा मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करती, बल्कि प्रधानमंत्री के चेहरे पर ही चुनाव लड़ती है। लेकिन सभी को मानकर चलना चाहिए कि जो लोग अच्छे, उपयोगी और जिन पर जनता का विश्वास है, ऐसे नेताओं को पार्टी मौका देगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



