खूंटी। बूथ स्तरीय कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं। बूथ जितना मजबूत होगा, उतना ही भाजपा मजबूत होगी, लेकिन यह अफसोस की बात है कि ही एक ओर हम बूथ सशक्तीकरण अभियान चला रहे हैं, वहीं बूथ स्तरीय पदाधिकारियों को ही मालूम नहीं है कि कितने बूथ हैं। जब हमें मालूम हीं नहीं रहेगा कि हमारे कितने बच्चे हैं, तो हम परिवार कैसे चलायेंगे। ये बातें तोरपा के विधायक कोचे मुंडा ने कही। तोरपा के नगर भवन में शुक्रवार को आयोजित मंडल स्तरीय बूथ सशक्तीकरण शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाएं और केंद्र सरकार की उपलब्धिध्याों और राज्य की हेमंत सरकार की नाकामियों की जानकारी दें और उन्हें भाजपा संगठन से जोड़ें।

समाज के हर व्यक्ति के सुख-दुःख में शामिल हों: काशीनाथ महतो
विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सामज के हर व्यक्ति के सुख-दुःख में शामिल हों, भले ही वह दूसरे राजनीतिक दल काही क्यों न हों। उन्होंने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता ही पार्टी संगठन की रीढ़ और सच्चे कार्यकर्ता है। मौके पर मंडल अध्यक्ष पुरेंद्र मांझी, महामंत्री विनोद धान आदि ने भी विचार व्यक्त किये।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version