Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»देश की राजनीति और अर्थव्यवस्था असम से चलेगी : मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा
    राजनीति

    देश की राजनीति और अर्थव्यवस्था असम से चलेगी : मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा

    adminBy adminSeptember 24, 2023Updated:September 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहाटी। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि एक समय ऐसा आएगा जब देश की अर्थव्यवस्था और राजनीति असम से चलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में मुद्रा स्फिति की दर अन्य राज्यों से कम है। असम की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।

    उन्होंने कहा कि यह असम के लिए अमृत काल है, जब हर तरफ कार्य हो रहे हैं। हर तरफ शांति है। न कोई हिंसा-प्रदर्शन, ना आंदोलन। मुख्यमंत्री ने कहा की कुछ सोशल मीडिया तथा अन्य मीडिया को छोड़कर कहीं से कोई असंतोष नहीं है। ये बातें आज मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में असम के एक प्रतिष्ठित मीडिया समूह सादिन-प्रतिदिन ग्रुप द्वारा आयोजित कांक्लेव 2023 के मंच पर सवालों का जवाब देते हुए कहीं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि असम को देश के सातवें में या आठवें नंबर की अर्थव्यवस्था तक शीघ्र ही ले जाने का उनका संकल्प है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने असम में परिवर्तन लाने का एक संकल्प लिया है, इसलिए अवकाश की उनके पास कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि असम में लड़ाई, काम करने वालों और नहीं करने वालों के बीच है। जिस काम को करने में 10 वर्ष लगते थे उसी काम को मैं 3 वर्ष में पूरा करके दिखा रहा हूं।

    एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हिंदू विरोधी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूर्वोत्तर का दौरा करके देखें तो उन्हें समझ में आ जाएगा कि नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों में कितनी आस्था है। उन्होंने कहा कि जिस अरुणाचल प्रदेश को 1962 में जवाहरलाल नेहरू ने चीन को छोड़ दिया था। उसी अरुणाचल प्रदेश में आज चौड़ी-चौड़ी सड़कों का जाल बिछ गया है। अरुणाचल प्रदेश के सूरत बदल गई है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि काजीरंगा में एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण 3 वर्षों में पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे जहां काजीरंगा में बाढ़ की वजह से प्रत्येक वर्ष 5 सौ से 6 सौ वन्य प्राणियों की होने वाली मौत रुक जाएगी। वहीं, दूसरी ओर इससे असम के विकास में चार-चांद लग जाएगा।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई प्रश्नों के बेबाक और सीधे-सीधे उत्तर दिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस राज्य के विकास की उम्मीद से भाजपा को केशदान करे तो स्वीकार : महेंद्र भट्ट
    Next Article प्रधानमंत्री ने दी देश को और नौ वंदे भारत की सौगात
    admin

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version