Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»कांग्रेस राज्य के विकास की उम्मीद से भाजपा को केशदान करे तो स्वीकार : महेंद्र भट्ट
    राजनीति

    कांग्रेस राज्य के विकास की उम्मीद से भाजपा को केशदान करे तो स्वीकार : महेंद्र भट्ट

    adminBy adminSeptember 24, 2023Updated:September 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अगर कांग्रेस राज्य के विकास की अपेक्षा के साथ भाजपा को केशदान कर रही है तो हम इसे सहज स्वीकार करते हैं।

    पार्टी मुख्यालय में भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का स्वरचित वैदिक ज्ञान के आधार पर महिला कांग्रेस की बहनों के बाल मुंडवाने पर सफ़ाई देना कांग्रेस के किए गये पाप को धोने का कुप्रयास है।

    भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने कहा,” यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता” में नारी सम्मान का भाव है, लेकिन चौराहे पर बहनों को केश कटवाने के लिए प्रेरित करने पर वे इस श्लोक के किस संदेश का उदाहरण दे रहे हैं। यह नारी शक्ति का अपमान है।”

    उन्होंने कहा कि कौरवों की सेना के बीच में घोर अपमान होने के बाद भी द्रोपदी ने केश नही कटवाए, बल्कि उसके शरीर और बालों को छूने वाले कि मृत्यु होने के बाद ही श्रृंगार का संकल्प लिया और बाल नही कटवाए थे।

    कांग्रेस ने मुंडन के लिए एक कार्यक्रम की बात की है। पितृ पक्ष पर मुंडन संस्कार होता है और अपने परिवार के उज्ज्वल भविष्य के लिए भगवान को केश दान किए जाते हैं। भाजपा के प्रति निष्ठा, विश्वास रखकर भाजपा को केशदान वह राज्य में विकास की अपेक्षा से कर रहे हैं तो यह पार्टी को स्वीकार है।

    भट्ट ने पार्टी की दिवंगत नेत्री सुषमा स्वराज के संन्यास पर पूर्व अध्यक्ष की टिप्पणी पर कहा कि सोनिया को प्रधानमंत्री बनने पर उन्होंने गेरुआ वस्त्र धारण करने और संन्यास लेने की घोषणा की थी तो केश कटवाने वाली बहनें क्या गेरुआ धारण और संन्यास लेंगी?

    वीआईपी के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि कांग्रेस उस वीआईपी के नाम से वाक़िफ़ है और उसे रोककर वह अंकिता का अपमान कर रही है। कांग्रेस को उस नाम को सार्वजनिक करना चाहिए। मामला अदालत में है और उसे बताना चाहिए। नही तो कांग्रेस को वीआईपी की रट को छोड़ देना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएशियन गेम्स: भारत की झोली में पांच पदक, तीन रजत और दो कांस्य
    Next Article देश की राजनीति और अर्थव्यवस्था असम से चलेगी : मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा
    admin

      Related Posts

      धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

      August 6, 2025

      प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा

      August 6, 2025

      बिहार में खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं गंगा समेत सभी प्रमुख नदियां

      August 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्वर्गीय हरिनारायण सिंह को समर्पित सर्वधर्म श्रद्धांजलि सभा कल रांची में
      • जंगल से संसद तक झारखंड की आवाज बने शिबू सोरेन
      • सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एसआई को 40 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
      • धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
      • प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version