सहरसा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष और बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार विगत वर्ष आज के दिन कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर जिला कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा के नेतृत्व में पद यात्रा कार्यक्रम आयोजित की गई।यह पदयात्रा समाहरणालय स्थित इंदिरा गांधी चौक से थाना चौक डीबी रोड शंकर चौक महावीर चौक होते हुये चांदनी चौक समाधि स्थल शहीद स्मारक पर पहुंच कर सभा किया गया।
आज के कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के साथ साथ बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठनों के युवाओं ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष श्री झा ने अपने सम्बोधन में कहा कि राहुल गांधी ने पिछले वर्ष आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद की समाधि स्थल कन्याकुमारी से कश्मीर तक कुल 145 दिन लगातार चल कर इस साल 30 जनबरी को कश्मीर के एतिहासिक लाल चौक पर राष्ट्रीय झंडा फाहरा कर देश में नफरत की बीज बोने वालों को मोहब्बत और अमन चेन का पैगाम दिया। राहुल गांधी के इस यात्रा में कुल 4081 किलोमीटर,12 राज्यों, 02 केंद्र शासित राज्य, 75 जिला और 76 लोक सभा क्षेत्रों से धूप, गर्मी, वर्षा या ठण्डा के परवाह बिना विशाल जान समूह के समर्थन और सेना के सेवा निवृत सेना अध्यक्षो फ़िल्मी और सामाजिक हस्तियों,ने भाग लेकर यात्रा को आम जनता के बीच सामाजिक समरसता की नीव डाली।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य केशर कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गाँधी ने भारत यात्रा देश के लोगों के लिए किया था जो उस विचारधारा के खिलाफ खड़ा करना था।जो देश की नीव को खोखला कर रहे थे। और देश में विरोधियों की आवाज़, संसद में चुने हुये जनप्रतिनिधियों से लेकर मिडिया को दबाने लगे थे। जिसे राहुल ने भारत यात्रा के दौरान लोंगो को जागृत करने में सफल रहे।
बिहार प्रदेश कांग्रेस युवा के पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने कहा कि भारत यात्रा के दौरान राहुल जी के क़दमों में स्पीड और शोर था। जो देश के विकास और मोह्हबत का पैगाम था।राहुल जी जन -नेता बन चुके हैं। अब इंडिया को राहुल जी की आवश्यकता है।प्रदेश प्रतिनिधि राम सागर पाण्डेय ने कहा कि राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर की भारत जोड़ो यात्रा से जनता के दिल से नफरत को हटाया और मोह्हबत को स्थापित करने में कामयाब रहे।साथ ही देश राहुल में नये भारत का मशीहा साबित हो रहे हैं।आज के पद यात्रा में जिला उपाध्यक्ष कुमार हीरा प्रभाकर,चमक लाल यादव,मो नईमउद्दीन,मनोज कुमार मिश्र आदि शामिल थे।