रांची। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बहुत जल्द आएंगे। झारखंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शनिवार को बताया कि झारखंड कांग्रेस इकाई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात की है और उन्हें झारखंड आने का निमंत्रण दिया है, उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। हालांकि अभी तारीख निश्चित नहीं हो पाई है लेकिन जल्द ही तय हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन को और मजबूत बनाने के साथ कांग्रेस को धारदार बनाने के लिए यह कार्यक्रम बनाया जा रहा है। उन्होंने ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से झारखंड कांग्रेस में तो जोश भरेगा ही, इससे बड़ी बात होगी कि इंडिया गठबंधन मजबूत होगा और आनेवाले लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन के खिलाफ बेहद लाभ मिलेगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version