बोकारो। डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बोकारो रेंज के अधिकारियों के साथ रविवार को समीक्षा बैठक की। धनबाद में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों, अवैध खनन, रंगदारी पर नकेल लगाने पर मंथन किया गया। बैठक में आपराधिक गिरोहों पर लगाम कसने की रणनीति पर चर्चा की गई।

हाल के दिनों में कुछ घटनाएं सामने आई हैं, जिन्हें सबक के तौर पर लिया जा रहा है। ऐसे अपराधी जो बार-बार अपराध करते हुए पकड़े जा रहे हैं उन पर तत्काल नकेल कसी जाए। बताया जाता है कि बीते दिनों संगठित अपराधियों ने जिस तरह से घटनाओं को अंजाम दिया है, उन पर कैसे लगाम लगाया जाय, इस पर चर्चा हो रही है। साथ ही बीते दिनों हुई रिव्यू मीटिंग में सभी जिलों को जो टास्क दिए गए थे, उसे कितना पूरा किया जा सका है। राज्य पुलिस के लिए कई ऐसे संगठित ग्रुप हैं, जो आए दिन चुनौती देते रहते हैं। बोकारो रेंज में प्रिंस खान प्रमुख हैं। ये ग्रुप पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं।

बैठक में पुलिस के वरीय अधिकारी शामिल थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version