बेगूसराय। पूर्व मध्य रेल द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के अप्रैल से अगस्त तक रिकॉर्ड 81.26 मिलियन टन का माल लदान किया गया है। जो कि पिछले वित्तीय वर्ष के इसी अवधि में किए गए माल लदान 75.50 मिलियन टन की तुलना में 7.63 प्रतिशत अधिक है।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने आज बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के केवल अगस्त माह में पूर्व मध्य रेल द्वारा 16.47 मिलियन टन का माल लदान किया गया है। यह पिछले वित्तीय वर्ष के अगस्त माह में किये गये माल लदान 13.62 मिलियन टन की तुलना में 20.9 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने बताया कि धनबाद मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के अप्रैल से अगस्त तक रिकॉर्ड 77.79 मिलियन टन का माल लदान किया गया। यह पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के समान अवधि में किये गये माल लदान 72.02 मिलियन टन की तुलना में आठ प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही 77.79 मिलियन टन का माल लदान के साथ धनबाद मंडल भारतीय रेल के सभी मंडलों में चालू वित्तीय वर्ष में माल लदान में प्रथम स्थान पर रहा।

धनबाद मंडल के बाद 67.40 मिलियन टन के साथ बिलासपुर मंडल दूसरे स्थान पर, 63.60 मिलियन टन के साथ खुर्दा रोड मंडल तीसरे स्थान पर तथा 59.55 मिलियन टन के साथ चक्रधरपुर मंडल चौथे स्थान पर रहा। इसके साथ ही धनबाद मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के केवल अगस्त माह में भी रिकॉर्ड 15.80 मिलियन टन का माल लदान करते हुए भारतीय रेल के सभी मंडलों प्रथम स्थान पर रहा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version