-महासचिव विनोद पांडेय ने कार्यकतार्ओं को दिए कई दिशा-निर्देश
रांची। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने शनिवार को रांची के हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में जिला समिति की विस्तारित बैठक की। रामगढ़ और लातेहार जिला की विस्तारित बैठक की शुरूआत में स्व. विनोद बिहारी महतो की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इसके बाद सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती पर चर्चा की। साथ ही जिला समिति ने क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों का आकलन किया। इसके अलावा उपस्थित पदाधिकारी तथा सदस्यों को झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। बैठक में शामिल सदस्यों की ओर से दिए गए मंतव्य एवं सुझावों पर चर्चा के बाद केंद्रीय महासचिव ने कई जरूरी दिशा निर्देश दिए गये। बैठक में रामगढ़ और लातेहार जिला समिति सभी पदाधिकारी मौजूद थे।