Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर सियासत तेज, भाजपा ने पलटवार करते हुए इसे देश की राजनीति में निचले स्तर का बताया
    राजनीति

    हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर सियासत तेज, भाजपा ने पलटवार करते हुए इसे देश की राजनीति में निचले स्तर का बताया

    adminBy adminSeptember 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान के आपत्तिजनक शब्दों पर सियासत तेज हो गई है। शनिवार को कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने इसे भारत की राजनीति में निचले स्तर का बताया। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि उदय भान का वीडियो सार्वजनिक होने से न केवल भाजपा के सभी सदस्य बल्कि हर आम आदमी दर्द और पीड़ा का अनुभव कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया है, वह भारत की राजनीति में निचले स्तर को परिभाषित करती है।

    सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि उदय भान ने देश के प्रधानमंत्री के लिए ऐसी आपत्तिजनक बातें की हैं, जिन्होंने पिछले 9.5 साल में एक भी छुट्टी नहीं ली है। कांग्रेस ने पिछले कई सालों में प्रधानमंत्री मोदी के लिए, उनके दिवंगत पिता के लिए, मां के लिए, उनके पिछले पेशे के लिए, उनकी जाति के लिए क्या कुछ नहीं कहा लेकिन आज हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने सड़क छाप भाषा का इस्तेमाल किया। इसके साथ वे ऐसे बयान देते हुए वीडियो में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। यानी पूरे होश में बोला गया है ऐसा बयान। ये सोची-समझी नीति के तहत कांग्रेस का जहर है।

    उन्होंने कहा कि जब हमारे सांसद ने संसद में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह न सिर्फ खेद जताने के लिए खड़े हुए बल्कि विपक्ष से माफी भी मांगी। हमारी पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी किया। यह कांग्रेस का आधिकारिक बयान है, क्योंकि पार्टी के अध्यक्ष का बयान आधिकारिक होता है। अब तक कांग्रेस ने क्याें नहीं कार्रवाई की?

    उल्लेखनीय है कि हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर अपनी पत्नी की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया। जाहिर है उनके बयान के बाद सियासत और तेज होने वाली है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलामू में डकैती की योजना बनाते पांच लुटेरे गिरफ्तार, पिस्टल-गोली बरामद
    Next Article झामुमो जिला समिति की विस्तारित बैठक संपन्न
    admin

      Related Posts

      झारखंड राज्य छात्र संघ ने विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन,जेपीएससी की अनियमितताओं पर जताई नाराजगी

      August 2, 2025

      मानसून सत्र : कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष

      August 1, 2025

      यह सदन बहस का स्थल नहीं, बल्कि जनआकांक्षाओं का प्रतीक : विधानसभा अध्यक्ष

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह का निधन
      • यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना
      • पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version