Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»नया पेसा कानून लाने जा रही है हेमंत सरकार: सुप्रियो
    रांची

    नया पेसा कानून लाने जा रही है हेमंत सरकार: सुप्रियो

    adminBy adminSeptember 26, 2023Updated:September 26, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -इसका डर अब भाजपा और उसके कॉरपोरेट साथियों को अभी से सताने लगा है
    -भाजपा के प्रवक्ता अब इडी के भी प्रवक्ता बन गये हैं
    रांची। झामुमो के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नया पेसा कानून लाने जा रहे हैं। एक बार फिर से जल, जंगल और जमीन पर अधिकार ग्रामसभा का हो जायेगा। इसका डर अब भाजपा और उसके कॉरपोरेट साथियों को सताने लगा है। भाजपा के मित्रों और कॉरपोरेट जगत का जंगल और जमीन में प्रवेश थम जायेगा। इससे पूरी भाजपा भयभीत है। क्योंकि भाजपा कभी नहीं चाहती है कि आदिवासी, दलित, किसान, गरीब, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को उनका अधिकार मिले। इसके कारण भाजपा के लोग डरे हुए हैं। उक्त बातें मंगलवार को श्री भट्टाचार्य ने झामुमो प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहीं। श्री भट्टाचार्य ने कहा कि राजनीतिक रूप से तो हमसे मुकाबला नहीं कर सकते हैं, इसलिए कभी जांच एजेंसियों तो कभी अपने बड़बोले नेताओं के द्वारा अनाप-शनाप बुलवाते रहते हैं। इन सब कारणों से दिल्ली के निशाने पर झारखंड और झारखंड के आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आ गये हैं। लेकिन हम लोग इससे भयभीत होनेवाले नहीं हैं। जनता सभी का जवाब देगी। 2024 का चुनाव आनेवाला है।

    बाबूलाल अपनी भाषा और शब्द चयन पर लगाम लगायें
    भट्टाचार्य ने कहा कि कल ही करम बीता है, बाबूलाल जी झारखंड की सभ्यता-संस्कृति और परंपरा से भलीभांति परिचित हैं। इसलिए वह अपना संस्कार न भूलें। अपनी भाषा और शब्द चयन पर लगाम लगायें। एक विस्थापित पूर्व सीएम एक स्थापित सीएम हेमंत सोरेन को जानवर कह रहे हैं। उनकी पार्टी के सांसद और नेता भाग हेमंत सोरेन भाग आदि शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह कहां की परंपरा और सभ्यता है। बाबूलाल और उनके नेता तो भाजपा सांसद बिधूड़ी की भाषा बोलने लगे हैं। बड़ी अजीब बात है कि एक केंद्रीय मंत्री संसद में बयान देती है कि मेरी बात सुनो और मानो, नहीं तो इडी और सीबीआइ लगा देंगे। इसका मतलब क्या है। मतलब साफ है कि भाजपा और केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विरोधियों को अपने पक्ष में करने के लिए कर रही है।

    भाजपा की ही याचिका में 16 गलतियां
    उन्होंने याचिका में त्रुटि पर बताया कि एक केस रिट पिटीशन जो 5888/20 2020 का है उसे 10.11.2020 को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा झारखंड विधानसभा के स्पीकर को पार्टी बना कर फाइल किया गया। इसमें हाइकोर्ट ने 16 त्रुटियां गिनायीं, लेकिन हम लोगों ने इस पर कुछ बोला नहीं क्योंकि यह स्वाभाविक है। उन्हीं के नेता बाबूलाल मरांडी ने 12.11.2020 को स्पीकर के खिलाफ एक रिट पिटिशन 5911 फाइल करते हैं। उसमें भी तीन आपत्तियां हैं। इसमें पहली आपत्ति पेज नंबर 28 से 35 में है। दूसरी आपत्ति पेज नंबर 43, 45, 46 और 59 में है। ये जो चीजें है वो सामान्य है। अब इस पर ऐसी कौन सी बात हो गई कि एक सीएम के बारे में दूसरा पूर्व मुख्यमंत्री किस भाषा का प्रयोग करने लगते हैं। स्थापित मुख्यमंत्री को विस्थापित मुख्यमंत्री तुलना करते हैं। एक अदना सा आदमी कहता है कि समय खरीद रहा है। भाग रहे हैं। ये कौन सी नयी भाषा है।

    आॅनलाइन प्रक्रिया में कुछ त्रुटियां रह जाती हैं

    भट्टाचार्य ने कहा कि आज कल हर आवेदन डिजिटल इंडिया के माध्यम से किया जाता है। इसी तरह से हाइकोर्ट में भी आॅनलाइन आवेदन किया जाता है, जिसमें कई तरह की प्रक्रिया होती है। इस प्रक्रिया में कुछ त्रुटियां रह जाती हंै, हो जाती हैं। यह सामान्य प्रक्रिया है। भाजपा के लोग इसे प्रचार करते हुए एक मुख्यमंत्री पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। ऐसा लगता है कि भाजपा के प्रवक्ता अब इडी के प्रवक्ता भी बन गये हैं क्या।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेसा कानून को अंतिम रूप देना क्रांतिकारी कदम, जल्द लागू करे सरकार : बंधु तिर्की
    Next Article झारखंड को पसंदीदा पर्यटन राज्य के रूप में विकसित करना लक्ष्य: हेमंत सोरेन
    admin

      Related Posts

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026

      अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार

      July 16, 2026

      झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version