Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पलामू के जीएलए कॉलेज में मोबाइल की रोशनी में प्रैक्टिकल परीक्षा, परेशान रहे छात्र
    Breaking News

    पलामू के जीएलए कॉलेज में मोबाइल की रोशनी में प्रैक्टिकल परीक्षा, परेशान रहे छात्र

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 14, 2023Updated:September 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज (जीएलए) के जूलॉजी विभाग में बुधवार को आयोजित प्रैक्टिकल परीक्षा में विद्यार्थी या तो क्लास के बाहर या मोबाइल की रोशनी में परीक्षा देने को विवश रहे। क्योंकि, वहां बिजली की उचित व्यवस्था तक नहीं है। मामले में छात्र संगठन वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के विकास यादव ने कहा कि जीएलए कॉलेज में बिजली तक की उचित व्यवस्था नहीं है। विद्यार्थी अपने फोन के सहारे परीक्षा देने को विवश हैं। यह बेहद शर्मनाक है।जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन पूर्णतः गैर जिम्मेदारी से काम कर रहा है। जिला सचिव मोहित साहू ने कहा कि प्रमंडल के इतने बड़े महाविद्यालय की स्थिति ऐसी है कि यहां बिजली जैसे आधारभूत सुविधा पूर्णतः नहीं है।

    जिला उपाध्यक्ष कृष्ण यादव ने कहा कि विद्यार्थियों की परेशानी से महाविद्यालय और विश्वविद्यालय को कोई फर्क नहीं पड़ता है। वे सब जान-बूझ कर इसे अनदेखा करते हैं। विकास मौर्य ने कहा कि ऐसी स्थिति में विभाग के शिक्षक और प्राचार्य को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए लेकिन यह सब बातें यहां के लिए आम हो गई हैं।

    वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के पदाधिकारियों ने जब वहां के शिक्षक से बात की गई तो उनके पास भी कोई सही जवाब नहीं था। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के साथ हम भी इस भीषण गर्मी में समस्याओं का सामना हम भी कर रहे हैं। प्राचार्य से बात की गई तो उन्होंने तत्काल उस कक्षा में बिजली की व्यवस्था की। स्टूडेंट्स फेडरेशन ने महाविद्यालय प्रशासन से मांग किया कि सर्वप्रथम कॉलेज की मूलभूत सुविधाओं में सुधार करें। यदि इस पर त्वरित कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन आंदोलन करने के लिए तैयार है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजामताड़ा में एसबीआई की एटीएम को उखाड़ ले गए बदमाश, बरामद
    Next Article पुणे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय समन्वय बैठक का शुभारंभ
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस अलर्ट

      June 4, 2025

      झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई असर नहीं

      June 4, 2025

      मानगो के एक फ्लैट से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version