मधुबनी। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के झंझारपुर आगमन को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी शनिवार को स्थल निरीक्षण को लेकर झंझारपुर पहुंच रहे हैं।

इसके पूर्व संध्या शुक्रवार को भाजपा बिहार प्रदेश महामंत्री शिवेश राम,ललन मंडल मधुबनी संगठन जिला अध्यक्ष झंझारपुर संगठन जिला अध्यक्ष ऋषिकेश राघव भाजपा नेता रुपेश चांद ,नुनु ठाकुर एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा होटल ब्लू हेवन झंझारपुर में स्थल निरीक्षण किया गया।

इस बाबत आईटी सेल के राजीव कुमार झा ने हि.स. से बातचीत में बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की पूर्व संध्या पर झंझारपुर में विमर्श मंथन हुआ। भाजपा प्रदेश महामंत्री शिवेश राम,हितेंद्र ठाकुर नुनुजी सहित ललन मंडल ऋषिकेश राघव,शंकर झा ,रुपेश चांद और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने होटल ब्लू हेवन झंझारपुर में स्थल निरीक्षण किया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version