Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»जी-20 के सफल आयोजन से भारत का दुनिया में बढ़ा कद : धनखड़
    दिल्ली

    जी-20 के सफल आयोजन से भारत का दुनिया में बढ़ा कद : धनखड़

    adminBy adminSeptember 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने जी-20 के सफल आयोजन के लिए देशवासियों को बधाई देते हुए आज कहा कि इससे भारत का विश्व में सम्मान बढ़ा है। इस शिखर सम्मेलन के परिणाम परिवर्तनकारी हैं और आने वाले दशकों में वैश्विक व्यवस्था को नया आकार देने में योगदान देंगे।

    धनखड़ ने सोमवार को संसद के विशेष सत्र के दौरान राज्यसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली के राजघाट पर विश्व नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। यह एक अद्भुत दृश्य था। दुनिया के नेता शांति और अहिंसा के सार्वभौमिक आदर्शों का समर्थन करने वहां पहुंचे थे।

    धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जी-20 समिट के दौरान अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में सुधारों को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप ढालने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों में सुधार, डिजिटल बुनियादी ढांचे की स्थापना और हरित विकास समझौते को बढ़ावा देने की बात की।

    धनखड़ ने कहा कि जी-20 के दौरान ऊर्जावान, वैश्विक अर्थव्यवस्था, विस्तारित पर्यटन, वैश्विक कार्यक्षेत्र, बाजरा उत्पादन और खपत के माध्यम से मजबूत खाद्य सुरक्षा, वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं का मानचित्रण, एमएसएमई के लिए समर्थन और जैव ईंधन के प्रति गहरी प्रतिबद्धता पर सम्मेलन का विशेष ध्यान रहा। जी-20 में भारत ने हमेशा ”वसुधैव कुटुंबकम” की भावना को आगे रखा, जिसको दुनिया के देशों ने स्वीकार भी किया। धनखड़ ने कहा कि भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर एक महत्वपूर्ण फैसला रहा। साथ ही वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन भारत की जी-20 अध्यक्षता के प्राथमिकताओं में से एक रहा है। पूरे आयोजन के दौरान जलवायु संबंधी मुद्दों से निपटने में भारत का नेतृत्व स्पष्ट दिखा। यह आयोजन दुनिया को एक परिवार की तरह रहने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेना के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, यमुनानगर के खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग
    Next Article आजाद भारत के बड़े फैसलों की गवाह रही है संसद : खड़गे
    admin

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version