Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»आजाद भारत के बड़े फैसलों की गवाह रही है संसद : खड़गे
    राजनीति

    आजाद भारत के बड़े फैसलों की गवाह रही है संसद : खड़गे

    adminBy adminSeptember 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारी संसद विगत 75 वर्षों में जो देश में बड़े फैसले हुए हैं, उसकी गवाह रही है।

    खड़गे ने सोमवार को संसद के विशेष सत्र के दौरान राज्यसभा में ”75 वर्ष की संसदीय यात्रा” विषय पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी संसदीय व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बाबा साहेब, पंडित नेहरू और सरदार पटेल सहित अन्य महापुरुषों ने अहम् भूमिका निभाई है। हमें उनके योगदान को हमेशा याद रखना होगा। इन महापुरुषों ने हमारे लोकतंत्र की नींव को मजबूत किया है।

    खड़गे ने अपने शुरुआती संबोधन में सभापति से अनुरोध किया कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा को सदन में वापस बुला लें। खड़गे ने कहा कि आज हम अहम् विषय पर चर्चा कर रहे हैं, इसलिए उन्हें भी अपनी बात रखने का मौका दें।

    खड़गे ने अपने भाषण की शुरुआत में केन्द्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ”बदलना है तो अब हालात बदलो, ऐसे नाम बदलने से क्या होता है?, देना है तो युवाओं को रोजगार दो, सबको बेरोजगार करके क्या होता है?, दिल को थोड़ा बड़ा करके देखो, लोगों को मारने से क्या होता है?, कुछ कर नहीं सकते तो कुर्सी छोड़ दो, बात-बात पर डराने से क्या होता है?, अपनी हुक्मरानी पर तुम्हें गुरूर है, लोगों को डराने-धमकाने से क्या होता है?”

    खड़गे ने पंडित नेहरू की पहली कैबिनेट का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने बाबा साहेब और श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित पांच ऐसे लोगों को अपनी कैबिनेट में जगह दी, जो समान विचार के लोग नहीं थे। लेकिन आज के समय में सत्ता पक्ष विपक्ष को देखना तक नहीं चाहती है।

    खड़गे ने कहा कि नेहरू ने कहा था कि देश में मजबूत विपक्ष का होना बहुत जरूरी है। मजबूत विपक्ष की अनुपस्थिति का अर्थ है कि व्यवस्था में महत्वपूर्ण खामियां हैं। लेकिन वर्तमान सरकार लगातार विपक्ष को कमजोर कर रही है। विपक्षी नेताओं को जांच एजेंसियों से डराया जा रहा है।

    खड़गे ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने हमें जो संविधान दिया है, उसने हमें आज भी एकजुट कर रखा है। इसी संविधान ने राष्ट्र के लिए एक सशक्त ढांचा तैयार किया है। भारतीय संविधान हमारा सबसे बड़ा मार्गदर्शक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजी-20 के सफल आयोजन से भारत का दुनिया में बढ़ा कद : धनखड़
    Next Article सुप्रीम कोर्ट में हुई CM हेमंत सोरेन की याचिका खारिज, वापस हाई कोर्ट भेजा
    admin

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version