Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वियतनाम की नौ मंजिला इमारत में भीषण आग, 50 से अधिक की मौत
    Breaking News

    वियतनाम की नौ मंजिला इमारत में भीषण आग, 50 से अधिक की मौत

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हनोई। वियतनाम की राजधानी हनोई की एक नौ मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गयी। इमारत से निकाले गए 70 लोगों में से 54 को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीती रात 11 बजकर 50 मिनट पर हनोई के थान जुआन क्षेत्र की एक बहुमंजिली इमारत तेज आग की चपेट में आई। बताया गया कि आग इमारत के पार्किंग फ्लोर में लगी और बाद में आग बहुत तेजी से पूरी इमारत में फैल गयी। आधी रात के समय जब आग लगी, उस समय अधिकांश लोग सो रहे थे। अचानक आग लगने से चीख पुकार मच गयी और लोगों को बचना मुश्किल हो गया। आग लगने के कारण कम से कम 50 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मिलाकर मृतक संख्या 50 के ऊपर पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है।

    मौके पर पहुंचे बचाव दल ने काम करना शुरू किया, किन्तु बचाव कार्य करने में भी समस्या आ रही है। दरअसल यह इमारत एक संकरी गली में है, इसलिए वहां दमकल गाड़ियां पहुंचने में भी समस्या हो रही थी। हालात ये हो गए कि दमकल की गाड़ियों को 300 से 400 मीटर यानी 985 से 1,315 फीट दूर पार्क करना पड़ा। ऐसे में बचाव अभियान चलाना कठिन हो गया। आग इतनी भयावह थी कि आसपास दहशत का वातावरण बन गया। कई किलोमीटर दूर तक आग की लपटें देखी जा सकती थीं।

    जिस इमारत में आग लगी, उसमें 45 परिवार रहते थे। आग की चपेट में हर परिवार आया और वे भाग भी न सके। 200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनी इस नौ मंजिल ऊंची इमारत में 150 लोग रहते हैं। खासे प्रयास कर बचाव दल ने 70 लोगों को इमारत से निकाला, जिनमें से 54 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से अधिकांश की हालत गंभीर बताई गई है। बचाव दल अब भी जिंदा बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

    एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उन्हें सोते समय धुएं का अहसास हुआ। उन्होंने जब बाहर देखा तो पता चला कि आग लगी है। आनन-फानन में रस्सी का इस्तेमाल कर परिवार के लोगों को नीचे उतारा, फिर भी सबको नहीं बचाया जा सका। एक अन्य ने कहा कि पांचवीं और छठी मंजिल पर आग की लपटों को जलते हुए देखा। लोग मदद के लिए चीख-पुकार कर रहे थे। तुरंत अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिरसा जेल में बंद कैदी ने खुद का गला काटा, मौत
    Next Article योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा- कई लोग हैं, जिन्हें राम-कृष्ण की परंपरा अच्छी नहीं लगती
    azad sipahi

      Related Posts

      ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज

      September 20, 2025

      नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध

      September 20, 2025

      इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version