-प्रधानमंत्री और सऊदी क्राउन प्रिंस ने समझौते पर किये हस्ताक्षर
-भारत की राजकीय यात्रा पर सऊदी क्राउन प्रिंस
– सऊदी अरब के आर्थिक विकास में भारत के लोगों की अहम भूमिका: सलमान
आजाद सिपाही संवाददाता
नयी दिल्ली। जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए नयी दिल्ली आये सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सोमवार को भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। वह एक सौ कारोबारी और सात मंत्रियों के शिष्टमंडल के साथ भारत आये हैं। राष्ट्रपति भवन में उनका समारोह पूर्वक स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बातचीत की। इसके बाद दोनों ने द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किये। गौरतलब है कि मोहम्मद बिन सलमान की यह दूसरी राजकीय यात्रा है। क्राउन प्रिंस के स्वागत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहम्मद बिन सलमान के साथ आये प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा भारत के लिए सऊदी अरब अहम रणनीतिक साझेदार है। हम दुनिया की दो तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाएं हैं। शांति और स्थिरता के लिए आपसी सहयोग होना बहुत जरूरी है। हम अपनी साझेदारी को नये मुकाम पर ले जाने के लिए कई पहल कर रहे हैं। वहीं, सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद सलमान ने कहा कि हमारे संबंधों में कभी कोई विवाद का मुद्दा नहीं रहा है। सऊदी अरब के आर्थिक विकास में भारत के लोग अहम भूमिका निभाते हैं। दोनों देशों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



