Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»अत्याधुनिक होगा सिमरिया का कल्प-वास मेला क्षेत्र, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन : संजय कुमार झा
    बिहार

    अत्याधुनिक होगा सिमरिया का कल्प-वास मेला क्षेत्र, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन : संजय कुमार झा

    adminBy adminSeptember 15, 2023Updated:September 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। बिहार के जल संसाधन व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने कहा है कि मिथिला के पावन गंगा तट सिमरिया धाम में कार्तिक माह में लगने वाले एशिया प्रसिद्ध कल्प-वास मेले में आनेवाले श्रद्धालु एवं साधु-संतों को इस वर्ष किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। इसके लिए बिहार सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।

    सिमरिया धाम में चल विकास कार्यों का निरीक्षण करने शुक्रवार को आए संजय कुमार झा ने सीढ़ी से लेकर कल्प-वास मेला क्षेत्र तक का गहनता से निरीक्षण कर जानकारी ली तथा गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने रिवर-फ्रंट कार्य एवं कल्प-वास क्षेत्र के साथ अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान धर्मशाला आदि निर्माण के संबंध में भी जानकारी ली।

    निरीक्षण के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि यहां कार्तिक महीने में एशिया प्रसिद्ध कल्प-वास मेला लगता है। इस वर्ष 18 अक्टूबर से कल्प-वास मेला शुरू हो रहा है। प्रयास कर रहे हैं कि मेले से पहले सभी तैयारी पूरी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उद्घाटन कराया जाए। पिछले वर्ष कल्प-वास क्षेत्र में पानी आ गया था। इसके मद्देनजर गंगा के कल्पवास क्षेत्र ऊंचे स्थान पर तैयार किया गया है। यह एक लाख नौ हजार स्क्वायर मीटर में है। स्टेडियम की तरह इसे विकसित करने लिए मिट्टी भराई और समतलीकरण किया गया और अब चारदिवारी कर पांच हाई मास्क लाइट लगाया जाएगा। कल्पवासियों को पीने के लिए नल का जल उपलब्ध होगा। शौचालय आदि की व्यवस्था की जाएगी। सामने सीढ़ी घाट रहेगा ।सीढ़ी का काम तेजी से हो रहा है, 85 मीटर में सीढ़ी बनकर तैयार है। यहां राजस्थान से संगमर्मर एवं लाल बलुआ पत्थर से निर्मित पत्थर लगाया जाएगा। धर्मशाला, पार्किंग, कपड़ा बदलने का कक्ष, शौचालय, आरती के लिए जगह बनेगा। यहां पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी।

    संजय कुमार झा ने कहा कि यहां लाखों लोग आते रहते हैं इन बातों को ध्यान में रखकर ऐसा काम किया जा रहा है ताकि एक दो साल तक तक इन सुविधाओं का लाभ निरंतर मिलता रहे। सिमरिया गंगा धाम को पूरी तरह से पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। अगले माह से यहां पर्यटन का रूप देखने लगेगा। मुख्यमंत्री इस जगह के समग्र विकास पर खुद नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जून 2024 तक काम पूरा करने का वादा मुख्यमंत्री के समक्ष किया गया था। डेढ़ साल में काम करने का लक्ष्य था, गुणवत्ता के साथ कार्य एक साल में ही पूरा करने का प्रयास हो रहा है। संजय कुमार झा ने कहा कि हरिद्वार में हर की पैड़ी गंगा के कैनाल में बना है, हम मुख्य गंगा नदी में काम कर रहे हैं। वहां वाटर कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन यहां मां गंगा के आशीर्वाद से हो रहा है। गंगा में गंगोत्री से लेकर बंगाल की खाड़ी तक सिमरिया से बड़ा काम नहीं हुआ है। इस अवसर पर डीएम रोशन कुशवाहा एवं जल संसाधन विभाग के कार्य अभियंता सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की इस हफ्ते पहुंच सकते हैं वाशिंगटन
    Next Article भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर सुनवाई करेगा अमेरिकी आयोग, अगले सप्ताह पहली बैठक
    admin

      Related Posts

      अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

      May 23, 2025

      बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे

      May 21, 2025

      रानीगंज के बीडीओ घूस के डेढ़ लाख रूपये के साथ गिरफ्तार

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version