Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कुड़मियों को हटाने गई पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे
    Jharkhand Top News

    कुड़मियों को हटाने गई पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे

    adminBy adminSeptember 21, 2023Updated:September 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पत्थरबाजी में डीएसपी, बीडीओ सहित कई घायल

    पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत घाघरा हाल्ट से आंदोलन कर रहे कुड़मियों को हटाने के लिए पहुंची पुलिस के साथ बुधवार की रात आंदोलनकारियों की झड़प हो गई। पुलिस ने रेल ट्रैक जाम कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया, तो आंदोलनकारियों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसमें पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी गंभीर रूप से चोटिल हो गए। बाद में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद आंदोलनकारी रेलवे ट्रैक खाली करके दूसरी ओर चले गए। इस दौरान डीएसपी, बीडीओ और कई जवान घायल हो गए हैं। आंदोलन कर रहे लोगों में कितने लोगों को चोटें आईं हैं, इसकी पुख्ता जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।

    बताया जाता है कि रात देर रात रेल चक्का जाम हटाने को लेकर प्रशासन कुड़मी समाज के लोगों से वार्ता कर रही थी। प्रशासन ने लोगों से रेल चक्का जाम हटाने की अपील की जा रही थी। खुद एसडीओ रीना हांसदा मौके पर मौजूद थी। इसी दौरान अचानक से पत्थरबाजी शुरू हुई, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी रेल पटरी पर भीड़ लगाये कुड़मी समाज के लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। अचानक हुए इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल में अंधेरा होने के कारण मामला स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस ने रात में ही पूरे रेल पटरी से जाम हटा दिया था।

    जाम स्थल पर एसडीओ रीना हांसदा द्वारा धारा 144 लगा दी गयी थी और लगातार जामकर्ताओं से रेल चक्का जाम हटाने की अपील की जा रही थी। एसडीओ का कहना था कि जाम से नहीं हटने पर उनपर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, लेकिन प्रशासन का कोई भी बात नहीं मान रहा था। तभी अचानक पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज हो गया जिसमें कई लोगों के घायल हो गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमप्रः आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण आज
    Next Article कोडरमा रेलवे स्टेशन पर तीन बच्चियों को मानव तस्कर के चंगुल से छुड़ाया
    admin

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version