Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मप्रः आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण आज
    देश

    मप्रः आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण आज

    adminBy adminSeptember 21, 2023Updated:September 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – आदि शंकराचार्य को समर्पित अद्वैत लोक का भूमि-पूजन भी करेंगे मुख्यमंत्री

    भोपाल। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर की नगरी में मांधाता पर्वत पर आज (गुरुवार) विशेष कार्यक्रम “शंडक्रावतरणम्” और “ब्रह्मोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओंकारेश्वर में विकसित किए जा रहे “एकात्म धाम” में आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यहां मुख्यमंत्री आदि गुरु को समर्पित अद्वैत लोक की आधारशिला भी रखेंगे।

    जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान सुबह 10:30 बजे देश के प्रमुख साधु संतों के साथ मांधाता पर्वत पर “शंडक्रावतरणम्” कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। वे यहां संतों के साथ वैदिक यज्ञ अनुष्ठान में आहुति देकर मूर्ति स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे। इस दौरान देशभर के शैव परंपरा के नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। मुख्यमंत्री कलाकारों द्वारा आचार्य प्रवर्तित पंचायतन पूजा परंपरा की भारतीय प्रदर्शनकारी शैलियों में प्रस्तुति का अवलोकन करेंगे।

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे पूज्य संतों के साथ आचार्य शंकर को समर्पित एकात्मता की मूर्ति का अनावरण करेंगे और अद्वैत लोक का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास करेंगे। यहां 101 बटुकों द्वारा किए जा रहे हुए मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच मुख्यमंत्री एकात्मता की मूर्ति के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

    मुख्यमंत्री सिद्धवरकूट पर “ब्रह्मोत्सव” कार्यक्रम में दोपहर 3 बजे आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकात्म न्यास द्वारा प्रकाशित एकात्म धाम और अद्वैत युवा जागरण शिविर आधारित पुस्तकों का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर आचार्य शंकर के स्रोतों पर एकाग्र “शिवोSहम” समवेत नृत्य की प्रस्तुति होगी। “एकात्मता की यात्रा” फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखजुराहो में जी-20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की समिट आज से
    Next Article कुड़मियों को हटाने गई पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version