वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा में डॉग की बिक्री के विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में तीन साल के बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैक्सनविले शेरिफ के कार्यालय सहायक प्रमुख जेडी स्ट्रोनको ने कहा है कि बच्चे सहित पांच लोग शनिवार रात लगभग 10 बजे एक डॉग की बिक्री के संबंध में कुछ लोगों से मिलने के लिए एक लग्जरी अपार्टमेंट परिसर में गए थे। वह बहस के बाद गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक बच्चे समेत तीन लोगों की जान चली गई। एक व्यक्ति घायल हो गया। स्ट्रोन्को ने मृतकों की पहचान उजागर नहीं की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ताजा हिंसा लगभग एक महीने बाद हुई हैं। इससे पहले पिछले माह फ्लोरिडा के जैक्सनविले में एक हथियारबंद संदिग्ध ने डॉलर जनरल स्टोर में घुसकर एक महिला सहित तीन काले लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद को गोली मार ली थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version