चंडीगढ़  पंजाब में किसानों के तीन दिवसीय रेल रोको आंदोलन के आखिरी दिन शनिवार को महिला संगठन भी शामिल हुए। इस आंदोलन के कारण हरियाणा में भी रेलगाड़ियों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।

विभिन्न राज्यों के 19 किसान संगठनों ने आज अम्बाला समेत 20 जगहों पर ट्रेनों को रोकने का ऐलान किया है। रेलवे ट्रैक जाम होने से अम्बाला से अमृतसर, पठानकोट से अमृतसर और पंजाब से चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना से मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का आदि सभी रूट्स पूरी तरह से ठप हैं। इससे आज 203 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

अमृतसर, फिरोजपुर, बठिंडा आदि शहरों में महिला संगठन की पदाधिकारी भी रेलवे ट्रैक पर बैठी हुई हैं।किसानों ने 23-24 अक्टूबर को किसानी दशहरा मनाने की घोषणा कर दी है। किसानों ने कहा है कि इस दौरान पूरे देश में केंद्र सरकार और कारपोरेट घरानों के पुतले जलाए जाएंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version