Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»खजुराहो में जी-20 समिट गुरुवार से, दुल्हन की तरह सजी विश्व पर्यटन नगरी
    राज्य

    खजुराहो में जी-20 समिट गुरुवार से, दुल्हन की तरह सजी विश्व पर्यटन नगरी

    adminBy adminSeptember 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    छतरपुर। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में दूसरे दौर की जी-20 समिट की बैठकें गुरुवार, 21 सितंबर से प्रारंभ होगी। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। चंदेल शासकों की नगरी और यूनेस्को की धरोहर में शामिल विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। यहां बुधवार शाम तक विदेशी मेहमान पहुंच जाएंगे। विभिन्न देशों के आने वाले अतिथियों के स्वागत सत्कार के लिए खजुराहो सहित पूरे जिले में आमजन में खास उत्साह देखा जा रहा है।

    खजुराहो को जी-20 समूह की बैठकों की मेजबानी करने का आठ माह में दूसरी दफा मौका मिला है। यहां फरवरी के फिर गुरुवार से जी-20, 4-जी इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की समिट हो रही है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन से लेकर सरकार तक इंतजामों और तैयारियों में जुटी है। छतरपुर कलेक्टर संदीप जी.आर ने बताया कि 20 देशों के 55 प्रतिनिधि यहां जी-20 समिट में शामिल होंगे। जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के अधिकारियों द्वारा अगवानी की जाएगी।

    शेड्यूल अनुसार, 21 सितंबर को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में जी-20 समूह की बैठकें शुरू होंगी, जिनमें इकोनॉमी, फाइनेंस और ढांचागत विकास के विषयों पर चर्चा की जाएगी। वहीं, 22 सितंबर को लंच के बाद विदेशों के प्रतिनिधि खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय एवं पश्चिम मंदिर समूह के मंदिरों को देखने जाएंगे। प्रतिनिधि 23 सितंबर को सुबह योगा की क्लास भी ज्वाइन करेंगे और फिर 10 बजे से लेकर 12 बजे तक खजुराहो के मेला ग्राउंड में क्रिकेट खेलेंगे। शाम 6:40 बजे स्पाइस जेट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

    कलेक्टर संदीप जीआर ने बताया कि खजुराहो में प्रतिदिन नगरपरिषद द्वारा आमजन के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही चंदेल कालीन एवं अन्य तालाबों, चौराहा, मार्गों सहित वार्डों में भी स्वच्छता अभियान चलाकर, रंगरोगन, फूल-फुलवारी, लाइटिंग आदि के माध्यम से खूबसूरत रूप दिया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजस्थान में भाजपा सरकार बनना तय : धामी
    Next Article भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया परामर्श, कनाडा प्रवास में बरतें सावधानी
    admin

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version