Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कैबिनेट की बैठक में 63 प्रस्तावों को दी गयी मंजूरी
    Jharkhand Top News

    कैबिनेट की बैठक में 63 प्रस्तावों को दी गयी मंजूरी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 6, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री की घोषणा पर कैबिनेट की लगी मुहर
    -मंईयां योजना का लाभ 18 वर्ष की लड़कियों को भी मिलेगा
    -मुख्यमंत्री ट्रांसजेंडर पेंशन योजना को मंजूरी
    -रांची में एससी-एसटी के लिए छात्रावास का होगा निर्माण
    -विधानसभा सदस्यों के वेतन-भत्ता मे संशोधन की स्वीकृति
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार जनहित के लिए कदम उठा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने पिछले दिनों मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ 18 वर्ष की लड़कियों को देने की भी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में श्ुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी। अब तक यह लाभ 21 से 50 साल से अधिक की महिलाओं को मिल रहा था। अभी 48 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा था। अब संशोधन के बाद 8 लाख अतिरिक्त लड़कियों को लाभ मिल सकेगा। कैबिनेट ने रांची में एससी-एसटी के लिए छात्रावास निर्माण, सरकारी स्कूली छात्रों को पोशाक के लिए राशि बढ़ाने, मुख्यमंत्री ट्रांसजेंडर पेंशन योजना को मंजूरी, विधानसभा सदस्यों के वेतन-भत्ता मे संशोधन की स्वीकृति समेत 63 प्रस्तावों की मंजूरी दी।

    करम टोली और वीमेंस कॉलेज में बनेगा छात्रावास:
    रांची में अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए 520 बेड के छात्रावास और एससी के लिए 528 बेड के छात्रावास निर्माण की मंजूरी दी गयी। लड़कों के लिए यह छात्रावास करम टोली में जी-6 बनेगा और लड़कियों के जी-7 फ्लोर का वीमेंस कॉलेज में बनेगा। वहीं, सावित्रीबाई फूले छात्रवृत्ति योजना से अब निजी विद्यालयों में आरक्षित सीटों पर नामांकित वर्ग 8 की बालिकाओं को भी लाभ देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।

    पोशाक के लिए अब 1200 रुपये मिलेंगे:
    कैबिनेट ने सरकारी स्कूल के 9 से 12 वर्ग के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पोशाक के लिए राशि 600 से बढ़ा कर 1200 रुपये करने की मंजूरी दी। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों के वर्ग के लिए निर्गत किये जाने वाले आय और परिसंपत्ति की वैधता एक वर्ष तक करने की स्वीकृति दी गयी है। राज्य सजा पुनरीक्षण के द्वारा किसी बंदी की सजा को नामंजूर कर देने के बाद फिर से 1 वर्ष के बाद ही उपस्थित करने का प्रावधान था। उसमें अब संशोधित किया गया। अब अगर किसी बंदी की रिहाई के लिए एक या एक से अधिक बार आवेदन नामंजूर कर दिया गया है, तो उस पर विचार फिर से किया जा सके।

    पुलिसकर्मियों का दुर्घटना बीमा होगा:
    कैबिनेट ने सहायक पुलिस कर्मियों का दुर्घटना जीवन बीमा कराने की मंजूरी दी। वहीं, सहायक पुलिस कर्मियों को मानदेय बढ़ा कर 10000 से 13000 रुपये और वर्दी भत्ता के रूप में 4000 रुपया सालाना मिलेगा। बड़कागांव क्षेत्र में 98.05 एकड़ जमीन कोयला निकासी के लिए एनटीपीसी को 30 वर्ष के लिए लीज पर देने की मंजूरी दी गयी।
    जल सहिया को दो हजार रुपये मिलेगा मानदेय:
    कैबिनेट ने जल सहिया का मानदेय दो हजार रुपये प्रति माह करने से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। वहीं सहिया की प्रोत्साहन राशि भी दो हजार रुपये और सहिया साथी को 50 रुपये प्रतिदिन करने की मंजूरी दी गयी। उधर, 180 मदरसों 11 संस्कृत विद्यालयों के शिक्षको और कर्मियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।

    कैबिनेट के अन्य फैसले:
    -जेपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा के व्यय सहित अन्य कार्य के लिए 29 करोड़ की मंजूरी।
    -आय प्रमाण पत्र अब वित्तीय वर्ष के लिए होगा जारी।
    -बोकारो के भंडारी डीह गोमो स्टेशन पथ के लिए 71 करोड़ की मंजूरी।
    -गढ़वा के रंका से रमकंडा मोड़ के लिए भी राशि की मंजूरी।
    -पालना योजना के क्रियान्वयन को मंजूरी।
    -झारखंड में 22 फास्ट ट्रैक कोर्ट को नियमित रूप से संचालित किया जायेगा।
    -छात्रावासों के पोषण योजना 2024 में आंशिक संशोधन, जिसमें गैर सरकारी संस्थान सहित विभिन्न एजेंसी या कंपनी भी शामिल हो सकती हैं।
    -राजकीय आंगनबाड़ी में दो शौचालय और पेयजल की व्यवस्था होगी।
    -पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री सहायकों का वेतन 43412 रुपये से बढ़ कर 44900 कर दिया गया।
    -नर्सिंग निदेशालय गठित करने की स्वीकृति।
    -जेटेट परीक्षा नियमावली में संशोधन की स्वीकृति, अब ओएमआर आधारित परीक्षा आयोजित हो सकेंगी।
    -बंशीधर शहरी जलापूर्ति योजना को प्रशासनिक स्वीकृति।
    -दुमका के निश्चितपुर पथ के लिए 32 करोड़ की मंजूरी।
    -विश्रामपुर इटको मोड़ पथ के लिए 97 करोड़ की मंजूरी।
    -साधन सेवी कर्मी के मानदेय में वृद्धि।
    -ग्रामीण दुग्ध उत्पादकों को राज्य सरकार अब 5 रुपये प्रति लीटर देगी प्रोत्साहन राशि।
    -पीएम फसल सुरक्षा योजना की अंतिम तिथि के विस्तार की मंजूरी।
    -गढ़वा शाहपुर पथ के लिए 77 करोड़ की मंजूरी।
    -रिम्स में एमआरआइ मशीन के क्रय के लिए प्रस्ताव को मंजूरी

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयुवाओं को विकसित भारत के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी शिक्षकों के हाथों में : प्रधानमंत्री
    Next Article पलामू एवं गढ़वा में किसानों के खेतों को कब मिलेगा पानी: हाइकोर्ट
    shivam kumar

      Related Posts

      AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं

      December 27, 2025

      कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

      December 27, 2025

      देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी

      December 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version