दुमका। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक महादलित समाज की दिव्यांग बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। लड़की के चीखने पर उसके परिवार वाले और ग्रामीण इकट्ठे हुए और युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पश्चिम बंगाल का रहनेवाला है आरोपी
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम लड़की अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। वह ठीक से चल नहीं पाती है, न बोल सकती है और न ही सुन सकती है। वहां से करीब आठ किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल के मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र का सतीश हांसदा अपने एक रिश्तेदार के यहां पीड़िता के गांव आया हुआ था। उसकी नजर दिव्यांग पर पड़ी तो सुनसान देख सतीश उसे खींच कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह चीखी तो मां की कानों में उसकी आवाज पहुंची। वह दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंची और शोर मचा कर अगल-बगल के ग्रामीणों को जमा कर लिया। सबने मिल कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी। रात में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी सतीश हांसदा को गिरफ्तार कर शिकारीपाड़ा थाना ले आयी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version