रांची। राजधानी रांची में एक से बढ़कर एक आकर्षक पंडाल का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में अपर बाजार के बकरी बाजार स्थित भारतीय युवक संघ इस वर्ष काल्पनिक पंडाल का निर्माण कर रही है। इस पंडाल में राजस्थान की कलाकृतियों को दिखाते हुए एक काल्पनिक राजदरबार का प्रारूप बनाया जा रहा है।

संघ के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने शनिवार को कहा कि 100 फीट चौड़ा, 110 फीट लंबा और 75 फीट ऊंचा पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल के निर्माण लोहे के स्ट्रक्चर में किया जा रहा है। लकड़ी के बड़े-बड़े पुतले भी पंडाल में होंगे। बंगाल के कारीगरों द्वारा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। मां की भव्य मूर्ति आकर्षण में होगी। विद्युत साज-सज्जा अभूतपूर्व रहेगी। पूजा के दौरान संघ के 30 प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड सुरक्षा में तैनात रहेंगे। पूजन परिसर में 50 सीसीटीवी लगेंगे। मेडिकल कैंप और एंबुलेंस की 24 घंटे सुविधा रहेगी। भव्य मेला लगाया जाएगा। मेले में दर्जनभर झूले होंगे। खाने-पीने के स्टॉल भी होंगे।

उन्होंने कहा कि 66 वर्षों से प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। संघ के सभी 121 सदस्य इस कार्य में तन मन धन से विगत दो महीने से जुटे हैं। इस भव्य पूजा पंडाल का शुभारंभ छह अक्टूबर को किया जाएगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version