Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»भोजपुरी कला उत्सव का बेतिया में, 14-15 सितम्बर को होगा भव्य आयोजन
    राज्य

    भोजपुरी कला उत्सव का बेतिया में, 14-15 सितम्बर को होगा भव्य आयोजन

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेतिया। संस्कार भारती द्वारा पूरे बिहार में एक साथ विभिन्न भाषाई क्षेत्रों के आधार पर आयोजित किए जा रहे कला उत्सव की श्रृंखला में बेतिया शहर में भोजपुरी कला उत्सव का आयोजन 14 और 15 सितम्बर को किया जा रहा है। यह उत्सव पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में अवस्थित शुभारंभ उत्सव भवन (बेतिया सरिसवा रोड) में संपन्न होगा। इस उत्सव में पश्चिमी बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी झारखंड, और नेपाल के तराई क्षेत्रों से कुल 500 से अधिक पंजीकृत प्रतिनिधि भाग लेंगे, जो भोजपुरी भाषी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    भोजपुरी कला उत्सव भोजपुरी बोलने वाले विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक धरोहर को एक मंच पर लाने का एक उत्कृष्ट प्रयास है, जो क्षेत्रीय कला और संस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर भोजपुरी क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, कला, विचार, संस्कार, और रहन-सहन को दर्शाने वाले विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में यह सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि आयोजन सह स्वागत समिति और व्यवस्था समिति दो दिवसीय कार्यक्रम का संपूर्ण देख रेख करेगी।

    समाज के हाशिए पर धकेल दिए गए अनुसूचित जाति एवम जनजाति तबका से आने वाले कलासाधकों और कलाकारों का सम्मान किया जायेगा। सभी बाहरी प्रतिनिधि सिंगाछापर गांव के निवासियों के यहां रात्रि विश्राम करेंगे ताकि विभिन्न भोजपुरी क्षेत्र के रीति रिवाजों से सभी प्रतिनिधि अवगत हो सके।साथ ही वे प्रतिनिधि जिस ग्रामवासी के यहां रात्रि विश्राम करेंगे,उनके अहाते में एक फलदार वृक्ष लगाएंगे।

    कार्यक्रम में भोजपुरी के सिद्धहस्त कलाकारों जैसे भरत शर्मा व्यास,चंदन तिवारी,अंकिता पंडित,उदय नारायण सिंह,जयकांत सिंह जय,ब्रजभूषण मिश्र,राकेश मिश्र की प्रस्तुतियां होंगी।राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में मंचन किया जा चुका भिखारी ठाकुर का प्रसिद्ध नाटक “गंगा स्नान” की प्रस्तुति आरा से आए कलाकारों की टीम द्वारा किया जायेगा। प्रदर्शनी हेतु प्रशांत सौरभ,साहित्य हेतु जयकांत सिंह जय एवम अखिलेश्वर मिश्र,संगीत हेतु उदय नारायण सिंह एवं डॉ सुरेंद्र कुमार राम,नृत्य हेतु सर्वेश कुमार तिवारी”श्रीमुख” एवं कुमारी सीमा को संयोजक का दायित्व दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअरविंद केजरीवाल की जमानत पर बोली भाजपा, जेल वाला मुख्यमंत्री अब बेल वाला हो गया
    Next Article भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का हुआ ट्रायल रन
    shivam kumar

      Related Posts

      देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद

      November 10, 2025

      विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी

      November 10, 2025

      सीमांचल बनेगा किंगमेकर! बिहार चुनाव की सियासी रण का नया मोर्चा, राष्ट्रीय राजनीति पर असर तय

      November 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
      • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
      • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
      • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
      • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version