रांची। वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश का शुक्रवार कैंसर से जंग हार गये। उनके निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल से उनकी तस्वीर साझा की है और कहा है कि जिंदादिल इंसान हमेशा अमर रहते हैं। आप बहुत याद आयेंगे रवि भाई। बता दें कि रवि प्रकाश लंबे समय से लंग कैंसर से पीड़ित थे। उनकी डेढ़ महीने से मुंबई में कार-टी सेल थेरेपी चल रही थी। रवि पिछले चार साल से इस बीमारी से जूझ रहे थे। साल 2023 में उनकी बीमारी बढ़ कर दिमाग में फैल गयी थी। बता दें कि 7 सितंबर को ही अमेरिका के तटीय शहर सैन डियेगो में उन्हें वर्ल्ड लंग कैंसर कांफ्रेंस में पेशेंट एडवोकेसी एडुकेशनल अवार्ड दिया गया था। वे यह पुरस्कार पानेवाले भारत के इकलौते व्यक्ति थे। यह अवार्ड इसलिए भी खास था, क्योंकि वह खुद कैंसर के मरीज होते हुए भी कैंसर मरीजों की आवाज बने थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version