Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, मांगा 1 लाख 36 हजार करोड़, कहा- हक के लिए कुर्बानी मंजूर
    Jharkhand Top News

    सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, मांगा 1 लाख 36 हजार करोड़, कहा- हक के लिए कुर्बानी मंजूर

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 25, 2024Updated:September 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये की मांग की है। झारखंड के सीएम ने अपने पत्र की प्रतियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि हमारी मांग सिर्फ न्याय की है, विशेषाधिकार की नहीं। झारखंड के लोगों ने अपने राज्य के लिए लंबा संघर्ष किया है और अब हम चाहते हैं कि हमारे संसाधनों एवं अधिकारों का उचित उपयोग हो। उन्होंने कहा कि झारखंडियों का हक मांगो तो ये जेल में डाल देते हैं, पर अपने हक के लिए हर कुर्बानी मंजूर है।

    हेमंत सोरेन बोले- हम स्पेशल स्टेटस नहीं मांग रहे
    हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि हम भाजपा के सहयोगी राज्यों की तरह स्पेशल स्टेटस नहीं मांग रहे, न ही हम कुछ राज्यों की तरह केंद्रीय बजट का बड़ा हिस्सा मांग रहे हैं। हमें बस हमारा हक दे दीजिए, यही मांग है। हम अपने बकाये के 1 लाख 36 हजार करोड़ से झारखंड को विकास के नये पथ पर ले जायेंगे। ऐसा विकास, जो हमारे पर्यावरण, आदिवासी/मूलवासी एवं हर एक झारखंडी समुदायों के हितों की रक्षा करे। हम शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करेंगे, ताकि हमारे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सके। हम अपनी भाषा और संस्कृति को और बेहतर संरक्षण करेंगे, ताकि हमारी पहचान बनी रहे। हम हमारे युवाओं को रोजगार के नये आयाम उपलब्ध करायेंगे और उसके अभाव में उन्हें उचित भत्ता देंगे।

    हेमंत सोरेन ने कहा- जल्द फैसला ले केंद्र सरकार
    हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि हमारे हक पर केंद्र सरकार जल्द फैसला ले। झारखंड के विकास में बाधा न बने, बल्कि सहयोगी बने। हम अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे, चाहे इसके लिए कितनी भी कठिनाइयों का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती पर जन्मे हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह अपने राज्य के हितों की रक्षा करे। हम एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठायेंगे, लड़ेंगे और अपना हक अपने पुरखों की तरह लेकर रहेंगे।

    क्या लिखा है अपने पत्र में
    मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में पीएम मोदी को कहा, जैसे कि आपको ज्ञात हो, झारखंड का रेवेन्यू मुख्य रूप से यहां के खनिज संसधानों पर निर्भर है। मैंने पहले आपको इस बारे में पत्र के माध्यम से जानकारी दे दी थी कि इन संसाधनों का मुख्य बकाया साल 2022 तक 1 लाख 36 हजार करोड़ है। इसमें 29 सौ करोड़ रुपये का रॉयल्टी सिर्फ कोयला का है। उन्होंने इसके लिए हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये आदेश का भी हवाला दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल सरकार ने चीन से फिर किया केरूंग-काठमांडू रेल बनाने का आग्रह
    Next Article शेख हसीना के तीन करीबी नेताओं पर हत्या के दो और नए केस
    shivam kumar

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version