रांची: केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और महाराष्ट्र के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा नेता विपक्ष राहुल गांधी पर की गयी अमर्यादित टिप्पणी और बयानों के खिलाफ कांग्रेस नेता कुमार राजा ने बुधवार को कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करायी है। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा था कि राहुल गांधी देश के नंबर 1 आतंकी हैं। वह देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं। देश की एजेंसियों को उन पर नजर रखनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने यह बयान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से अमेरिका यात्रा के दौरान धार्मिक स्वतंत्रता और सिख समुदाय के बारे में की गयी हालिया टिप्पणी के जवाब में दिया है। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर पहले मुसलमानों और अब सिख समुदाय को निशाना बना कर देश को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version