रांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से मिला। आंदोलनकारियों के राजकीय मान सम्मान, अलग झारखंडी पहचान, बेटा-बेटियों के रोजी रोजगार और नियोजन के अधिकारों की रक्षा एवं जेल जाने की बाध्यता को दूर करते हुए सभी को समान रूप से सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपये सरकार से देने की मांग को लेकर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में अंथन लकडा, आदम मुंडु, सुजीत राम, दिनेश महतो, करमा तिग्गा, संतोष महतो प्रमुख थे।