Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भाजपा ने हर महीने हम झारखंडियों की सरकार गिराने की पुरजोर कोशिश की : हेमंत सोरेन
    Top Story

    भाजपा ने हर महीने हम झारखंडियों की सरकार गिराने की पुरजोर कोशिश की : हेमंत सोरेन

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 14, 2024Updated:September 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर साधा निशाना
    हेमंत सोरेन ने कहा, संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ
    कहा कि विधायकों को खरीदने में अरबों लगाये, मुझे जेल भेजा
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हर महीने हम झारखंडियों की सरकार गिराने की पुरजोर चेष्टा की। इससे भी नहीं हुआ तो मुझे जेल भेजा। चंपाई सोरेन सहित अन्य लोगों की इशारा करते हुए कहा कि विधायकों को खरीदने में अरबों लगाये। हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट किया। इसके बावजूद आप झारखंडी भाई-बहनों के प्रेम और अपनत्व के कारण वे अपने जहरीले मंजूबों में कामयाब नहीं हो पाये। अब आपकी सरकार आपकी सेवा में और तेज गति से काम कर रही है।

    हमें सतर्क रहना होगा, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करनी होगी
    सीएम ने अपने इरादे जाहिर करते हुए कहा कि संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है। हमें सतर्क रहना होगा और अपने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करनी होगी। राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद, हमारा ध्यान विकास और जनकल्याण पर केंद्रित है। हम सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे में निवेश कर रहे हैं।

    भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी है लड़ाई
    सीएम ने लिखा है कि आदिवासी-मूलवासी समुदायों के अधिकारों और संस्कृति को संरक्षित करना हमारी प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है, ताकि हर रुपया जनता की भलाई में खर्च हो। उन्होंने आगे लिखा है कि आप सभी के समर्थन और विश्वास के लिए धन्यवाद। हमसब मिलकर समृद्ध और न्यायसंगत झारखंड का निर्माण करेंगे।

    भाजपा सरकार ने 11 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिये
    सीएम ने कहा है कि तत्कालीन भाजपा सरकार ने 11 लाख राशन कार्ड रद्द करने से पहले कुछ भी नहीं सोचा। उन्हें इसमें चंद रुपये बचते दिखे। पर इसके कारण न जाने कितने परिवारों को इन्होंने उजाड़ दिया। लाखों झारखंडियों को भूख से मौत के मुंहाने खड़ा कर दिया। इनके पास अरबों खर्च कर विधायक खरीदने के लिए पैसों की कमी नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसांसद निशिकांत दुबे ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण
    Next Article किसी भी कीमत पर कोई माई का लाल इस दुर्गा पूजा को रोक नहीं सकता : संजय सेठ
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025

      मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      • रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट
      • बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version