Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»जाली नोट के तस्करो ने किये चौकाने वाले खुलासे,जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसी
    राज्य

    जाली नोट के तस्करो ने किये चौकाने वाले खुलासे,जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी चंपारण। जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में करीब दो लाख भारतीय जाली नोट के साथ पकड़े गये तीन तस्करों ने पुलिस के सामने चौकाने वाले खुलासा किया है।

    तीनों ने बताया है कि इससे पहले जाली नोट की तीन बड़ी खेप जम्मू कश्मीर तक पहुंचा चुके हैं। ये लोग चौथी बार नेपाल से जाली नोट की खेप लेकर मोतिहारी के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। वहां से जम्मू कश्मीर पहुंच जाली नोट की डिलीवरी देना था। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार जाली नोट के तस्करों में भागलपुर इशाकचक का रहने वाला मो. नजरे शमसाद, भोजपुर सहार का रहने वाला मो वारिस व पटना सिगोरी का मो. जाकीर हुसैन शामिल है। तीनों के पास से पांच सौ की शक्ल में 390 पीस भारतीय जाली नोट, चोरी की एक बाइक व काला रंग का पिट्ठू बैग मिला है।

    एसपी ने बताया कि तीनो तस्करो की गिरफ्तार खुफिया इनपुट के बाद जाल बिछाकर किया गया।इनकी गिरफ्तारी के लिए रक्सौल रामगढवा सुगौली व बंजरिया तक सादे लिबास में पुलिस अधिकारियो को लगाया गया था। इस दौरान बंजरिया के खड़वा पुल के पास एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोका गया। उनके पास एक पिट्ठू बैग की तलाशी ली गयी तो पांच-पांच सौ के 390 पीस नोट बरामद हुआ।बरामद नोट की जांच-पड़ताल की गयी तो वह नकली था।तीनों तस्करों के विरुद्ध बंजरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी में सदर एएसपी शिखर चौधरी,बंजरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान,दारोगा कामेश्वर सिंह, संजय कुमार यादव, त्रिभुवन कुमार,किशन कुमार पासवान, जमादार भानू प्रताप दूबे, परमानंद ठाकुर, जिलाआसूचना इकाई के दारोगा अम्बेश कुमार, सिपाही लव कुमार, शिव शंकर, अविनाश कुमार सहित अन्य शामिल थे।एसपी ने बताया कि तस्करो ने बताया कि ये लोग जम्मू कश्मीर के सरफराज नामक व्यक्ति को नोट की डिलीवरी देने वाले थे।सरफराज का पाकिस्तान से कनेक्शन है। इंडो-पाक सीमा पर चौकसी के बाद यह जाली नोट पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते मंगवाता है,फिर नेपाल की खुली सीमा का लाभ लेकर आसानी से जाली नोट भारत के अन्य राज्यो में फैलाता है। तीनो तस्करों ने बताया है,कि अब तक दस लाख से ज्यादा भारतीय जाली नोट जम्मु कश्मीर तक पहुंचा चुके है। तस्करो ने बताया कि नेपाल में रहने वाले दो शख्स के पास पाकिस्तान से जाली नोट पहुंचता है। हर बार की तरह इस बार भी नेपाल में उन्हीं दोनों ने जाली नोट दिया थ। उल्लेखनीय है,कि तीनों तस्करों के पास से बरामद जाली नोट उच्च क्वालिटी के है।जिसे आसानी से पकड़ पाना मुश्किल है।एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि एनआईए,आइबी व आर्मी इंटेलिजेंस की टीम ने इन तस्करो से पूछताछ की है,जिससे मिले इनपुट के बाद कश्मीर में बैठे सरफराज समेत जाली नोट के सिंडिकेट के विरूद्ध कारवाई करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में वकीलों को भी पेंशन, देश का पहला राज्य जहां ऐसी व्यवस्था
    Next Article पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में फ्रंटियर कोर मुख्यालय पर हमला विफल, चार दहशतगर्द मारे गए
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version