कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए दिलीप घोष ने रविवार को अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “पश्चिम बंगाल की वित्तीय स्थिति चिंताजनक है। प्रति व्यक्ति आय में भारी गिरावट आई है। लोगों की आय सीमित है और राष्ट्र में राज्य का आर्थिक योगदान काफी कम हो गया है। वर्ष 1960 में 10.5% से 2024 में 5.6% तक, पश्चिम बंगाल की जीडीपी हिस्सेदारी में काफी गिरावट आई है।”

दिलीप घोष ने आगे लिखा है, “मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोगों को गलत जानकारी देकर गुमराह कर रही हैं, जिस पर कई लोग यकीन कर लेते हैं। तृणमूल ने वाम मोर्चे की विनाशकारी नीतियों को और बढ़ावा दिया है, जिससे पश्चिम बंगाल प्रवासी मजदूरों की भूमि बन गया है। जब तक ममता बनर्जी सत्ता में रहेंगी, यह निराशाजनक परिदृश्य नहीं बदलेगा।”

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version