Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बांग्लादेश में दो पूर्व मंत्री समेत चार गिरफ्तार
    दुनिया

    बांग्लादेश में दो पूर्व मंत्री समेत चार गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश अवामी लीग के नेताओं की धरपकड़ जारी है। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की जासूसी शाखा ने कल रात राजधानी से पूर्व संस्कृति मंत्री असदुज्जमां नूर और पूर्व नागरिक उड्डयन और पर्यटन राज्यमंत्री महबूब अली को गिरफ्तार कर लिया।

    ढाका से छपने वाले बांग्ला अखबार (अंग्रेजी संस्करण) प्रोथोम अलो की खबर के अनुसार, रविवार रात असदुज्जमां नूर को बेली रोड से और महबूब को सेगुनबागीचा इलाके से गिरफ्तार किया गया।

    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रेजाउल करीम मलिक ने कहा कि असदुज्जमां नूर को मीरपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या के एक मामले में रात करीब 11:00 बजे गिरफ्तार किया गया। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि असदुज्जमां ने 2001 से संसद में अवामी लीग का प्रतिनिधित्व किया। हाल ही में 12वें संसदीय चुनाव में उन्हें निलफामारी-2 के लिए संसद सदस्य के रूप में चुना गया। नूर ने 2014 में संस्कृति मंत्री की भूमिका निभाई। महबूब अली 2014 और 2018 में दो बार हबीगंज-2 से अवामी लीग के लिए संसद सदस्य चुने गए। पुलिस उपायुक्त मोहम्मद तालेबुर रहमान ने कहा कि महबूब अली को जतराबारी पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया।

    प्रोथोम अलो के अनुसार, पांच अगस्त को छात्र-जन विद्रोह में अवामी लीग सरकार के पतन के बाद से अब तक कम से कम 27 पूर्व मंत्रियों, संसद सदस्यों और पार्टी के शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    बांग्लादेश के ही समाचार पत्र द डेली स्टार ने बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के कानूनी और मीडिया विंग के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल मुनीम फेडौस के हवाले से राजशाही-4 के पूर्व विधायक इनामुल हक को आज ढाका के अदबोर इलाके से गिरफ्तार करने की खबर दी है। उन्हें पांच अगस्त को राजशाही में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हमले को लेकर बाघमारा पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा मदारीपुर जिला अवामी लीग के अध्यक्ष शहाबुद्दीन अहमद को भी बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश ने कुमिला में बिबीर बाजार सीमा से गिरफ्तार किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओली सरकार का घटक दल नेपाली कांग्रेस चीन की नीति से खफा
    Next Article शेयर बाजार में 7 कंपनियों की लिस्टिंग से बढ़ी हलचल, बजाज हाउसिंग के शेयर ने कराया जबरदस्त मुनाफा
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version