Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»सोने की शुद्धता के मानक और सख्त होंगे, 9 कैरेट गोल्ड की भी होगी हॉलमार्किंग
    बिजनेस

    सोने की शुद्धता के मानक और सख्त होंगे, 9 कैरेट गोल्ड की भी होगी हॉलमार्किंग

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के निर्देश पर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) जल्दी ही 9 कैरेट सोने से बने आभूषणों की हॉलमार्किंग को भी अनिवार्य करने जा रहा है। सोने की कीमत में आई तेजी के कारण पिछले कुछ अरसे से देश में 9 कैरेट सोने से बने आभूषणों की मांग में भी काफी तेजी आई है। ऐसी स्थिति में इस सोने की शुद्धता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। इसी वजह से केंद्र सरकार ने 9 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी पर हॉल मार्किंग को अनिवार्य करने का फैसला लिया है।

    भारतीय मानक ब्यूरो ने 9 कैरेट गोल्ड से बने आभूषणों की हॉलमार्किंग के लिए मार्केट के सभी स्टेकहोल्डर्स से बातचीत शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में 9 कैरेट सोने से बने आभूषणों की शुद्धता की जांच कर ग्राहकों को उसका सर्टिफिकेट दिया जाएगा। फिलहाल देश में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने से बनी ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग करना अनिवार्य है। 2022 से ही हॉलमार्किंग का ये नियम पूरे देश में लागू कर दिया गया है।

    जानकारों का कहना है कि सोने की कीमत में आई तेजी की वजह से इन दिनों 9 कैरेट से लेकर 14 कैरेट और 18 कैरेट सोने से बनी ज्वेलरी की मांग भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। जबकि कुछ समय पहले तक सोने की ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता था। इसकी वजह सोने की कीमत के बड़ा अंतर को भी माना जा रहा है। फिलहाल 24 कैरेट सोना घरेलू सर्राफा बाजार में 73 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 9 कैरेट सोने की कीमत 25 हजार रुपये के आसपास है। यही कारण है कि इन दिनों आभूषण की खरीद में कम शुद्धता वाले सोने की मांग ज्यादा बढ़ गई है। मांग में बढ़ोतरी होने से अब इनकी शुद्धता पर भी सवाल उठाए जाने लगे हैं। यही वजह है कि केंद्र सरकार ने भारतीय मानक ब्यूरो को 9 कैरेट से बने आभूषण की भी हॉलमार्किंग करने का निर्देश दिया है, ताकि ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी न हो।

    उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार सोने की खरीद के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है। इस साल सोने की डिमांड 750 टन तक पहुंचाने की संभावना जताई जा रही है। पिछले साल की तुलना में इस साल अभी तक सोने की मांग में 1.58 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि कीमत में तेजी आने के बावजूद इस साल के अंत तक सोने की मांग में 2 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हो जाएगा। ऐसी स्थिति में सोने के खरीदारों के हितों की सुरक्षा पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। यही वजह है कि 9 कैरेट तक के गहनों की हॉल मार्किंग को अनिवार्य करने पर विचार किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleघरेलू सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
    Next Article झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं धर्मांतरण से जुड़े मामले की हाइकोर्ट में सुनवाई अब 17 सितंबर को
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में हल्की गिरावट, सोना-चांदी हुए सस्ते

      December 15, 2025

      शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत: सेंसेक्स 84,840 पर फिसला, निफ्टी 26,000 से नीचे

      December 15, 2025

      ग्लोबल बाजारों में बिकवाली का दबाव, अमेरिकी से एशियाई बाजार तक कमजोरी

      December 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
      • सहज भाव से दुर्गम पथ के राही थे स्व. दिनेश चंद श्रीवास्तव : चितरंजन
      • भाजपा के बड़े गेमप्लान का हिस्सा है नितिन नबीन की नियुक्ति
      • धनबाद में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान में लगी आग, दो की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version