जमशेदपुर। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने भी राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि बंगलादेशी घुसपैठियों से पूरा संथाल सहित कोल्हान एवं समस्त झारखंड परेशान है और बदले डेमोग्राफी से सभी का भविष्य चिंतित है। घुसपैठिये झारखंड के आदिवासियों एवं मूलवासियों के संसाधन जल, जंगल एवं जमीन को अपने कब्जे में ले रहे हंै फिर भी हाइकोर्ट के आदेश के बाद भी हेमंत सोरेन की सरकार वोट बैंक के लिए आंखों पर पट्टी बांध रखी है एवं संरक्षण देकर वोट के लिए झारखंड में बसा रही है। हिमंता बिस्वा सरमा जब भाषण दे रहे थे, तो उन्होंने लोगों से पूछा कि इसबार कोल्हान की 14 में से कितनी सीटें मिलेंगी। भीड़ का जवाब मिला सभी 14 सीटें भाजपा जीतेगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version