परिवर्तन रथ यात्रा को झंडी दिखा किया रवाना
भोगनाडीह। सिद्धू ,कानू , चांद, भैरव फूलों, जानो की जन्मस्थली भोगनाडीह में शुक्रवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह पहुंचकर सर्वप्रथम वीर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। गृह मंत्री अमित शाह दोपहर करीब 1:30 बजे एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से भोगनाडीह पहुंचे, उनके साथ असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड के विधानसभा चुनाव के ऊप प्रभारी हेमंत विश्वास, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और चंपई सोरेन एक साथ भोगनाडीह पहुंचकर संथाल की धरती के वीर सपूतों को नमन कर श्रद्धांजलि दी।

तत्पश्चात परिवर्तन रथ यात्रा को गृह मंत्री अमित शाह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। परिवर्तन रथ यात्रा संथाल के 18 सीटों में पहुंचकर वर्तमान हेमंत सरकार के कर्मियों के बारे में बताने का काम करेगी। इस मौके पर गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, लुईस मरांडी, रेणुका मुर्मू ,दुर्गा मरांडी, बाबूधन मुर्मू, विकास गौड़, शंभू भगत, कुसुमाकर तिवारी, नवीन भगत, दानियल किस्कू, गमलियम हेंब्रम, जयसन बेसरा, अनीता मुर्मू सहित पाकुड़ और साहिबगंज के तमाम एस टी मोर्चा के नेता गण मौजूद थे।

परिवर्तन रथ यात्रा को झंडी दिखा किया रवाना

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version