धनबाद। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी जेएमएम को ‘जम कर मलाई मारो’ बताते हुए कहा है कि इसे झारखंड से बाहर निकाल कर दम लेंगे। गुरुवार को स्थानीय गोल्फ ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन गरीब आदमी का बेटा है, इसलिए हेमंत सोरेन ने उसे सत्ता से बाहर कर दिया। चंपाई सोरेन ने क्या अपराध किया था कि उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटाया गया। यहां के सत्ताधारी दलों में लोक-लाज नहीं है। सीएम हेमंत सोरेन बालू से तेल निकालने में माहिर हैं। भ्रष्टाचार के आरोप में यहां के मुख्यमंत्री और मंत्री जेल जाते हैं और बाहर निकलने पर सीना तान कर घूमते रहते हैं। उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड में व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनायें। भाजपा की सरकार आयेगी, तो घुसपैठियों और रोहिंग्या को बारी-बारी से पहचान कर बाहर किया जायेगा। तीन साल के भीतर सभी को अपना घर, शौचालय और नल मिलेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासी भाइयों एवं बहनों का गौरवशाली इतिहास रहा है, लेकिन झारखंड के विकास में तीन ‘स्पीड ब्रेकर’ हैं, झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल। इनके गठबंधन ने राज्य को काफी पीछे धकेल दिया। झामुमो ने भगवान बिरसा मुंडा की उपेक्षा की है, लेकिन हम लोग पूरे देश में गौरव के साथ उनकी जयंती मनायेंगे। झारखंड के आदिवासियों के बारे में सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही सोचा है। केंद्र सरकार ने झारखंड में रेलवे को संसाधन बढ़ाने के लिए सात हजार करोड़ रुपये दिये हैं।
राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे ताकतवर देश बन चुका है, पाकिस्तान को घर में घुस कर हमने मारा है। हमें कोई भी बाहरी देश छेड़ेगा, तो उसे छोड़ेंगे नहीं। यह आज का भारत है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



