Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»जेपी नड्डा ने पटना के आईजीआईएमएस परिसर में आंख अस्पताल और नए भवन का किया उद्घाटन
    राज्य

    जेपी नड्डा ने पटना के आईजीआईएमएस परिसर में आंख अस्पताल और नए भवन का किया उद्घाटन

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Patna:Union Health Minister and BJP National President JP Nadda addresses during inaugurating the Regional Eye Institute at Indira Gandhi institute of Medical Sciences (IGIMS), in Patna Friday Sep 6,2024, Photo/Aftab Alam Siddiqui
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) पटना के परिसर में 188 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आंखों के अस्पताल और नए भवन का उद्घाटन किया।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, मंत्री मंगल पांडे और विजय कुमार चौधरी की मौजूदगी में जेपी नड्डा ने आंखों के अस्पताल का उद्घाटन किया। इसका निर्माण करीब 188 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह संस्थान ट्रॉमा सेंटर की सुविधा वाला पूर्वी भारत का सबसे बड़ा नेत्र अस्पताल है।

    जेपी नड्डा ने आईजीआईएमएस में स्वास्थ्य उपकेंद्र (एचएससी), अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी), स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र (एचडब्ल्यूसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कुल 850 करोड़ रुपये की लागत की कई स्वास्थ्य परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भागलपुर में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक सरकारी सुपर स्पेशियलिटी खंड और गया में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक अन्य स्वास्थ्य सुविधा का उद्घाटन भी करेंगे।

    इससे पहले जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने ही जेपी नड्डा का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, दोनों उप मुख्यमंत्री और राज्य सरकार में भाजपा के अन्य मंत्रियों ने हवाई अड्डे पर नड्डा की अगवानी की। जेपी नड्डा हवाई अड्डे पर पहुंचने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आधिकारिक आवास एक अणे मार्ग के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।

    उल्लेखनीय है कि जेपी नड्डा जेपी नड्डा बिहार के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान पटना, मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा और भागलपुर में कई स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफारबिसगंज से आगरा छावनी के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन
    Next Article जेएसएससी के अध्यक्ष हाइकोर्ट में हुए हाजिर, बताया स्टेट मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version