Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर ओबीसी एकता मंच उतारेगा प्रत्याशी
    झारखंड

    झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर ओबीसी एकता मंच उतारेगा प्रत्याशी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। ओबीसी एकता अधिकार मंच झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने शनिवार को रांची के पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा है कि ओबीसी एकता अधिकार मंच राज्य की सभी 81 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयारी में है। हमारा राज्य ओबीसी बहुल है, इसलिए हम राजनीति में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां अनारक्षित सीट होगी, वहां हम ओबीसी प्रत्याशी देने की तैयारी करेंगे। इसके अलावा जहां आरक्षित सीटें हैं, वहां हम ओबीसी एकता अधिकार मंच के प्रत्याशियों को टिकट देंगे।

    जितनी आबादी उतनी हिस्सेदारी
    बह्मदेव प्रसाद ने कहा कि पलामू प्रमंडल में 11 सीटों पर हमारे प्रत्याशी मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पलामू प्रमंडल और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल और रांची सहित कई अन्य जिलों में ओबीसी की आबादी करीब 65 प्रतिशत है। पूरे राज्य के अन्य हिस्सों में हमारी आबादी करीब 52-53 प्रतिशत है। हम ओबीसी समाज के हक-अधिकार के लिए कृत संकल्पित हैं। इससे हमें कोई दरकिनार नहीं सकता। अब ओबीसी समाज राजनीति में प्रमुख रूप से अपनी सहभागिता निभायेगा, क्योंकि हमारे समाज के बिना राज्य में सरकार नहीं बन सकती।

    नगर निकाय चुनाव पर सरकार की मशा ठीक नहीं
    बह्मदेव प्रसाद ने कहा कि 2020 से लटक रहे नगर निकाय चुनाव को टालने का राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। झारखंड हाइकोर्ट में बार-बार सरकार को फटकार पड़ रही है। इसके बावजूद सरकार कोई न कोई बहाने बना कर चुनाव से पल्ला झाड़ना चाह रही है। इससे सरकार की मंशा का पता चलता है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार ओबीसी को समुचित आरक्षण देने की वकालत करती है, वहीं दूसरी ओर कोर्ट में निकाय चुनाव को रोकने पर भी आमादा है। सरकार ने जनवरी में राज्य में एक साथ सभी नगर निकायों का चुनाव कराने का निर्णय लिया था, जिसकी तैयारी फरवरी 2023 में लगभग पूरी हो चुकी थी। एन वक्त पर पदों के चक्रीय आरक्षण के मुद्दे पर पेंच फंसने के बाद इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक और उत्पाद सिपाही अभ्यर्थी की मौत पर बिफरे अमर बाउरी, कहा-आश्रितों को 50 लाख और एक सरकारी नौकरी दे सरकार
    Next Article झारखंड पुलिस की अपील, फर्जी ऑनलाइन जॉब ऑफर से रहें सावधान
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      June 19, 2025

      रांची और पटना में नीट पेपर लीक मामले में इडी की छापेमारी

      June 19, 2025

      जलजमाव से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version