Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार होता रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का रुख बन रहा। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर तेजी बनी हुई है।

    अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स पिछले सत्र में रिकॉर्ड हाई पर बंद होने में सफल रहा। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,718.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डेक ने 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,974.27 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 109.47 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 42,015.18 स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिका की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का रुख बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,259.71 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,508.08 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 126.78 अंक यानी 0.67 प्रतिशत उछल कर 18,846.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,951.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.04 प्रतिशत लुढ़क कर 3,637.25 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

    दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 392.22 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,053.13 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,604.59 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 575.52 अंक यानी 3.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,822.63 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 2.32 प्रतिशत उछल कर 2,814.30 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक मजबूती के साथ 22,287.64 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,450.27 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,787.96 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेबी बोर्ड मीटिंग 30 सितंबर को, माधवी पुरी बुच पर लगे आरोपों पर हो सकती है चर्चा
    Next Article शेयर बाजार में तेजी का रिकॉर्ड, नए शिखर पर सेंसेक्स और निफ्टी
    shivam kumar

      Related Posts

      स्टॉक मार्केट में एक्रेशन फार्मा की कमजोर एंट्री से निराशा, लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट के बावजूद घाटे में निवेशक

      May 21, 2025

      सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी से उछला सोना, चांदी भी हुई लखपति

      May 21, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version