रांची। उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ में बीमार हुए अभ्यर्थियों के मरने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। साहिबगंज में उत्पाद विभाग में सिपाही की बहाली में दौड़नेवाली रांची की टांगर निवासी 32 वर्षीय आरती केरकेट्टा की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गयी। आरती का इलाज रांची में ही चल रहा था।

दौड़ पूरी कर चुकी थी आरती
आरती के परिजनों ने बताया कि 31 अगस्त को साहिबगंज में आरती की दौड़ थी। वह तय समय में दौड़ पूरी भी कर चुकी थी। लेकिन दौड़ पूरी करने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी। उसे तत्काल साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था। 2 सितंबर को परिजन आरती को साहिबगंज से रांची लेकर आ गये थे। 4 सितंबर को आरती को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व ही आरती की शादी हुई थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version