साहिबगंज। उत्पाद सिपाही भर्ती में शुक्रवार को 14 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गयी है। इनमें साहिबगंज जिले में छह अभ्यर्थियों की तबीयत खराब हुई। वहीं गिरिडीह जिले में आठ अभ्यर्थियों की तबीयत खराब हो गयी है। सभी अभ्यर्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि इसके पहले कुल 16 अभ्यर्थियों की मौत हो गयी थी, जिसके बाद झारखंड सरकार ने उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा की बहाली कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दी थी। हालांकि तैयारी का जायजा लेने के बाद फिर से उत्पाद सिपाही भर्ती शुरू हुई है।
उत्पाद विभाग के फिजिकल टेस्ट के दौरान छह अभ्यार्थियों की हालत बिगड़ी, भर्ती
साहिबगंज। जैप-09 परिसर में चल रहे उत्पाद विभाग के सिपाही के फिजिकल टेस्ट के दौरान शुक्रवार को छह अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गयी। सभी अभ्यर्थियों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें ओड़िशा की कृष्णा कुमारी सारंगी, धनबाद के मनीष कुमार, शहबाज, रोहतास के आवेश कुमार, हूजेस कुमार व गिरिडीह के शशि कुमार अकेला शामिल हैं। वहीं सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया गया है।