Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»श्रीलंका के राष्ट्रपति का अर्थव्यवस्था में स्थिरता पर जोर, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से करेंगे बातचीत
    दुनिया

    श्रीलंका के राष्ट्रपति का अर्थव्यवस्था में स्थिरता पर जोर, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से करेंगे बातचीत

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके का कहना है कि देश में इस वक्त सबसे बड़ी जरूरत अर्थव्यवस्था में स्थिरता और विश्वास स्थापित करने की है। उन्होंने इसके महत्व पर जोर देते हुए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ तत्काल बातचीत फिर से शुरू करने की घोषणा की।

    श्रीलंका के प्रमुख समाचार पत्र डेली मिरर की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति दिसानायके ने कार्यभार संभालने के बाद देश के नाम अपने पहले संबोधन में कल कहा कि वर्तमान अर्थव्यवस्था में स्थिरता और विश्वास हासिल करना महत्वपूर्ण है। हम अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ तत्काल बातचीत शुरू करने और विस्तारित ऋण सुविधा से संबंधित गतिविधियों को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। आवश्यक ऋण राहत सुनिश्चित करने के लिए संबंधित ऋणदाताओं से बातचीत की की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि श्रीलंका को एक ऐसी संसद की आवश्यकता है जो लोगों की इच्छा को समझ सके। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में सहयोग और समर्थन देने के लिए नागरिकों का आभार व्यक्त किया। दिसानायके ने कहा कि यह उनकी जीत नहीं सारे देश के लोगों की जीत है। राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी आंखों में समृद्ध राष्ट्र का सपना पल रहा है। देश टीम के रूप में मजबूत राष्ट्र का निर्माण करेगा। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में राजनीतिक संस्कृति में नकारात्मक लक्षणों को समाप्त करने पर जोर दिया। दिसानायके ने कहा कि हम सब सबसे पहले श्रीलंका के नागरिक हैं। उसके बाद सिंहली, तमिल, मुस्लिम, बर्गर या मलय। वह जरूरत पड़ने पर संवैधानिक, आर्थिक और राजनीतिक सुधारों को लागू करने में संकोच नहीं करेंगे। विविधता का सम्मान किया जाएगा। जाति, धर्म और वर्ग के आधार पर विभाजन के युग को पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा।

    राष्ट्रपति ने कहा कि वह ऐसे श्रीलंका की कल्पना कर रहे हैं, जिसमें किसी भी माता-पिता को अपने बच्चे के भविष्य के बारे में चिंता न करनी पड़े। हर माता-पिता को अपने बच्चे को गुणवत्तापूर्ण स्कूल और शिक्षा प्रदान करने का अधिकार है। वह अगली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। ज्ञान, दृष्टिकोण और कौशल को बढ़ावा देकर युवा पीढ़ी के लिए आशाजनक भविष्य का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने उनका लक्ष्य एक ऐसा राष्ट्र बनाना है जहां दुनिया श्रीलंका के पासपोर्ट का सम्मान करे और हर नागरिक गर्व से कह सके, ”मैं एक श्रीलंकाई हूं”। राष्ट्रपति ने कहा, ”हमारे लोग हर दिन सूर्योदय के साथ एक ही सपना देखते हैं। वह है ”कल आज से बेहतर होगा।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रीलंका के निर्वाचन आयोग ने आम चुनाव के लिए राजकोष से 11 अरब रुपये मांगे
    Next Article राज्य में 40 डीएसपी के तबादले
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिकी संसद ने पास किया ट्रंप का ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’

      July 4, 2025

      हॉलीवुड अभिनेता माइकल मैडसेन का 67 वर्ष की आयु में निधन

      July 4, 2025

      बांग्लादेश में पांच अगस्त के गोलीकांड पर आरोप पत्र दाखिल

      July 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत बना मेडिकल टूरिज़्म और फार्मा रिसर्च का वैश्विक केंद्र : ओम बिरला
      • ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया
      • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू नौ को आएंगे झारखंड
      • अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस
      • झारखंड कांग्रेस के विधायकों की बैठक 10 को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version