Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया मजबूती का नया रिकॉर्ड
    बिजनेस

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया मजबूती का नया रिकॉर्ड

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सेंसेक्स पहली बार 83 हजार अंक के स्तर के ऊपर पहुंचा, निवेशकों ने 1 दिन में की 5.90 लाख करोड़ की कमाई

    नई दिल्ली। मजबूत ग्लोबल संकेतों और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की ओर से जमकर की गई खरीदारी के कारण घरेलू शेयर बाजार ने आज जोरदार छलांग लगाई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने 10 दिन बाद एक बार फिर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स पहली बार 83 हजार अंक के स्तर को पार करने में सफल रहा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1.77 प्रतिशत और निफ्टी 1.89 प्रतिशत की तेजी के साथ ऑल टाइम हाई क्लोजिंग का भी नया रिकॉर्ड बनाकर बंद हुए।

    आज दिनभर के कारोबार के दौरान जमकर हुई खरीदारी के कारण सभी सेक्टोरल इंडेक्स मजबूती के साथ हरे निशान में बंद होने में सफल रहे। कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी मेटल, ऑटोमोबाइल और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में दर्ज की गई। इसी तरह बैंकिंग, आईटी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस, टेक और पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज इंडेक्स भी 1.5 प्रतिशत से अधिक की मजबूती के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

    आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब 6 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 466.66 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 460.76 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 5.90 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।

    आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में 4,069 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,335 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,612 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 122 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,441 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,544 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 897 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 29 शेयर बढ़त के साथ और सिर्फ 1 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से सभी 50 शेयर हरे निशान में बंद हुए।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 407.02 अंक उछल कर 81,930.18 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद ये सूचकांक दोपहर 2 बजे तक बिकवाली के दबाव का सामना करते हुए सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। बिकवाली का दबाव बढ़ने पर ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 400 अंक नीचे फिसल कर 81,534.29 अंक तक पहुंच गया लेकिन इसके बाद बाजार में तेजड़ियों ने पूरी तरह से अपना कब्जा बना लिया। लगातार हो रही चौतरफा खरीदारी के कारण अगले 1 घंटे में ही ये सूचकांक 1,593.03 अंक की जोरदार छलांग लगा कर 83 हजार अंक के स्तर को पार करते हुए अभी तक के सर्वोच्च स्तर 83,116.19 अंक तक पहुंच गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1,439.55 अंक की तेजी के साथ 82,962.71 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 141.20 अंक की तेजी के साथ 25,059.65 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद काफी देर तक बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण ये सूचकांक फिसल कर 24,941.45 अंक तक आ गया। हालांकि दोपहर 2 बजे के बाद बाजार में खरीदार हावी हो गए। लगातार हो रही लिवाली के सपोर्ट से ये सूचकांक 514.90 अंक की छलांग लगा कर अभी तक के सर्वोच्च स्तर 25,433.35 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। दिनभर हुई खरीद-बिक्री के बाद निफ्टी 470.45 अंक की मजबूती के साथ ऑल टाइम हाई क्लोजिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 25,388.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    पूरे दिन के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 4.40 प्रतिशत, भारती एयरटेल 4.37 प्रतिशत, एनटीपीसी 3.90 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस 3.68 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर दिग्गजों के बीच इकलौता नेस्ले का शेयर 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखुदरा महंगाई दर अगस्‍त में मामूली बढ़कर 3.65 फीसदी पर पहुंची
    Next Article हाउसफुल-5 में हुई चित्रांगदा सिंह और डिनो मोरिया की एंट्री
    shivam kumar

      Related Posts

      स्टॉक मार्केट में केटेक्स फैब्रिक्स की कमजोर लिस्टिंग, अपर सर्किट के बावजूद घाटे में आईपीओ निवेशक

      August 5, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में कोई बदलाव नहीं

      August 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जंगल से संसद तक झारखंड की आवाज बने शिबू सोरेन
      • सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एसआई को 40 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
      • धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
      • प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा
      • झारखंड: कुख्यात नक्सली कमांडर केरकेट्टा मुठभेड़ में ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version