Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»वाराणसी:गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के समीप,तटवर्ती क्षेत्र टापू बने
    राज्य

    वाराणसी:गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के समीप,तटवर्ती क्षेत्र टापू बने

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – वरूणा नदी में पलट प्रवाह से बाढ़ का पानी बस्तियों में पहुंचा,​हजारों परिवार प्रभावित

    वाराणसी। जिले में गंगा का जलस्तर अब खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। गंगा की लहरें आबादी क्षेत्र में पहुंच गई है। तटवर्ती क्षेत्र के गांव और मोहल्ले चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गए है। गंगा की सहायक नदी वरूणा में पलट प्रवाह से बाढ़ का पानी अब मोहल्लों में कहर बरपाने लगा है। लोग घर छोड़ कर सुरक्षित जगहों पर रह रहे है।

    केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी बाढ़ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को सुबह आठ बजे तक गंगा का जलस्तर 70.72 मीटर दर्ज किया गया। गंगा में खतरे का निशान 71.262 मीटर है। गंगा के जलस्तर में लगभग तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे वृद्धि हो रही है। जलस्तर में लगातार बढ़ाव से मोक्षतीर्थ मणिकर्णिका घाट की गलियों में अब नावें चलने लगीं है। यहां अंतिम संस्कार के लिए लोग नावों का सहारा ले रहे है। शवों को नावों पर लादकर घाट के उपरी प्लेटफार्म पर लाकर दाह संस्कार किया जा रहा है। गंगा के सभी घाट गंगा की लहरों में डूब गए हैं। गलियों के रास्ते बाढ़ का पानी घरों में पहुंच गया है। सामने घाट स्थित नाले और उस पर बने आटोमैटिक चैनलगेट बाढ़ के दबाव से तेजी से रिसने लगा है। इससे बाढ़ का पानी निकटवर्ती कॉलोनियों में घुस गया है। दर्जनों मकान का निचला तल बाढ़ के पानी से भर गया है।

    नगवां और आसपास के सैकड़ों घर टापू जैसे नजर आ रहे है। गंगोत्री बिहार, संगमपुरी, डुमरांव बाग कॉलोनी के वाशिंदों की नींद उड़ गई हैं। ग्रामीण अंचल के ढ़ाब क्षेत्र में किसानों के सामने बढ़ा संकट खड़ा हो गया है। सैकड़ों एकड़ में खड़ी फसल और सब्जियां बाढ़ के पानी खराब होने के कगार पर हैं। रामपुर ढाब, गोबरहा और मोकलपुर गांव बाढ़ से घिर गए हैं। किसानों के सामने पशुओं के चारे का संकट भी खड़ा होने लगा है।

    चौबेपुर थाना क्षेत्र के पिपरी गांव और आसपास के गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। नाद और गोमती नदी के पानी से मुख्य मार्ग का सम्पर्क कट गया है। लोग बाढ़ के पानी में चलकर आ जा रहे है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबलिया में युवक की चाकू मारकर हत्या
    Next Article रांची एसएसपी ने छह इंस्पेक्टर का किया तबादला
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version