Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»आदिवासी हेमंत के राज में लूटी जा रही आदिवासियों की जमीन और इज्जत: बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    आदिवासी हेमंत के राज में लूटी जा रही आदिवासियों की जमीन और इज्जत: बाबूलाल मरांडी

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHSeptember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सीएनटी एक्ट का सबसे ज्यादा उल्लंघन खुद हेमंत सोरेन ने किया है
    पोड़ैयाहाट, चक्रधरपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को पोड़ैयाहाट मैदान में आयोजित परिवर्तन सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में सबसे ज्यादा अगर कोई प्रभावित हुआ है, तो वह है हमारा आदिवासी समाज। प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री होते हुए भी सबसे ज्यादा आदिवासियों की जमीन, आदिवासियों की इज्जत लूटी गयी है। सरकार ने 1000 करोड़ का खनन घोटाला किया है। साथ में सेना की जमीन को भी लूट खाया, हेमंत सरकार ने झारखंड को लूट, झूठ के सिवाय कुछ नहीं दिया है।

    भाजपा ही करेगी माटी, बेटी और रोटी की रक्षा
    बाबूलाल ने कहा कि भाजपा ही आदिवासियों की माटी, रोटी और बेटी की रक्षा कर सकती है। उन्होंने कहा कि 1951 में आदिवासियों की संख्या 36 प्रतिशत थी, जो घट कर 26 प्रतिशत हो गयी है। वहीं संथाल परगना में आदिवासियों की संख्या 44 प्रतिशत थी, जो घट कर 28 प्रतिशत हो गयी है। झारखंड में आदिवासियों की संख्या लगातार घट रही है।

    बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण बदल रही डेमोग्राफी
    उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठी के कारण झारखंड की डेमोग्राफी बदल रही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो बंग्लादेशी घुसपैठी को चुन-चुन कर बाहर निकाला जायेगा। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ही आदिवासी द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद पर बैठाया और राष्ट्रपति बनाया है।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड का बालू मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में बेचा जा रहा है। पहाड़ के पहाड़ गायब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन ने ही सीएनटी एक्ट का सबसे अधिक उल्लंघन किया है। सीएनटी एक्ट में फर्जीवाड़ा कर आदिवासियों की जमीन बेच दी गयी है। बाबूलाल ने कहा कि आॅनलाइन म्यूटेशन के नाम पर लोगों की जमीन में गड़बड़ी की गयी है और अब जब लोग जमीन का दस्तावेज ठीक कराने जा रहे हैं तो अफसर उनसे पैसा मांग रहे हैं। भाजपा की सरकार बनी तो गांव-गांव में अफसर जाकर लोगों की जमीन के दस्तावेज ठीक करेंगे। अगर नहीं करेंगे तो उन्हें जेल भेजा जायेगा।

    बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव नजदीक है तो सीएम हेमंत सोरेन मंईयां सम्मान योजना लेकर आये हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में भाजपा सरकार महिलाओं को सम्मान निधि दे रही है। झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो भाजपा ही महिलाओं का सम्मान करेगी।

    हेमंत ने सिर्फ अपने परिवार के लिए काम किया
    बाबूलाल ने कहा कि हेमंत सोरेन ने वादाखिलाफी की है। चुनाव के समय पांच लाख नौकरी देने का वादा, गरीबों को साल में 72 हजार रुपये, महिलाओं को 2,000 रुपये चूल्हा खर्च, बेटी की शादी में सोना का सिक्का देने का वादा, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन किसी को कुछ मिला क्या? 10 लाख से अधिक हरा कार्ड बना कर सबको फ्री में राशन देने का वादा किया था, लेकिन सब खोखला साबित हुआ। हेमंत सोरेन ने पांच साल तक सिर्फ अपने परिवार के लिए काम किया। इस सरकार ने सिर्फ अपनी तिजोरी भरी है। उन्होंने कहा कि नौकरी देने के नाम पर हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड के युवाओं को दौड़ा-दौड़ा कर मार डाला।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहमने रिकार्ड समय में जेपीएससी की परीक्षा पूरी कर नौकरी दी: हेमंत सोरेन
    Next Article कोल्हान ना किसी के आगे झुका है और न कभी झुकेगा: कल्पना सोरेन
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version