धनबाद। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री सह लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि हेमंत सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। चिराग ने हेमंत सोरेन पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम ने अपनी सात पुश्तों के लिए व्यवस्था कर ली है। ऐसे भ्रष्ट लोगों से समाज को खतरा है। चिराग पासवान रविवार को लोजपा (रामविलास) की तरफ से धनबाद के कोयला नगर स्थित नेहरू स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में आयोजित जन आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे।
विपक्षी दलों ने आरक्षण खत्म करने का झूठा प्रचार किया: चिराग
चिराग पासवान ने कहा कि विपक्षी दलों ने लोकसभा चुनाव में आरक्षण समाप्त करने का झूठा प्रचार किया और मतदाताओं को गुमराह किया। चिराग ने कहा कि जब तक वह जिंदा हैं, कोई भी गरीबों की हकमारी नहीं कर सकता है। दलितों, पिछड़ों से आरक्षण का हक नहीं छीन सकता है।

झारखंड को विकसित बनाना लक्ष्य: चिराग
चिराग ने कहा कि मेरा जन्म झारखंड में हुआ है। मेरे पिता रामविलास पासवान की जन्मभूमि भी झारखंड ही है। क्योंकि जब मेरे पिता एवं मेरा जन्म हुआ, उस झारखंड भी बिहार में ही था। मेरे पिता की कर्मभूमि भी झारखंड ही रही है। विकसित झारखंड बनाने के लिए सिर पर कफन बांध कर निकले हैं। सभी युवा, मजदूर, किसान एकजुट होकर मेरा साथ दें। मैं विकसित झारखंड का वादा पूरा करके दिखाऊंगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version